जबलपुर

Monsoon Alert : शहर में मानसून की एंट्री, गर्मी से बेहाल लोगों को अब झमाझम का इंतजार

Monsoon Alert : ग्रीन लाइन के जरिए मानसून प्रदेश में हर संभाग में पहुंचा

less than 1 minute read
Jun 16, 2020
Tithari gave three eggs, the elders said that it will rain for three m
documents-and-computers-damaged-by-rain

जबलपुर . दक्षिणी पश्चिमी मानसून शहर आ गया है। मौसम विभाग के रेकॉर्ड में मानसून की शहर में एंट्री हो गई है। लेकिन गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मंगलवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली सोमवार की रात को हुई बूंदाबांदी के बाद बादलों की आवाजाही और हल्की धूप से उमस बढ़ गई। पारे में भी उछाल आया।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था। यह मंगलवार को बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक और 2 डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 82 प्रतिशत और शाम को 40 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम हवा 4 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर रायसेन खजुराहो होते हुए ग्रीन लाइन है। इसके जरिए मानसून प्रदेश में हर संभाग में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। नॉर्थ ईस्ट राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके कारण निर्मित कम दबाव के क्षेत्र के कारण जबलपुर और शहडोल संभाग में कई जगह गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।

Published on:
16 Jun 2020 08:27 pm