जबलपुर

इस शहर में पहले तपते हैं सूरज, फिर होती है बारिश, गजब है रहस्य- देखें वीडियो

इस शहर में पहले तपते हैं सूरज, फिर होती है बारिश, गजब है रहस्य- देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 9:47 AM IST
Tendar in Jalore Nagar parishad
54 works done before monsoon, delayed budget passed in Jalore

जबलपुर। मानसून कहने को तो आ गया है। लेकिन आषाढ़ में भी लोग बारिश से कम पसीने से ज्यादा भीग रहे हैं। हर पूजन पाठ किया कि मानसून मेहरबान हो जाएं, किंतु वे मानने को तैयार ही नहीं हैं। जबलपुर जिले में बारिश होती तो लेकिन सुबह सूरज लोगों को तपा देते हैं, फिर बारिश होती है। ऐसे में लोग अब तक समझ नहीं पा रहे हैं कि कूलर लगे रहने दें या पैक कर दें। रविवार को सुबह से ही धूप चटख हो चली है। हवाओं में नमी हैं, किंतु उसम से लोग परेशान हो रहे हैं। शाम तक बादलों के छाने और बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

#MONSOON दिनभर गर्मी-उमस, शाम को झमाझम
मानसून की द्रोणिका शिफ्ट होने के बाद भी अच्छी बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। शहर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। गर्मी-उमस का मौसम बना रहा। शाम को हल्की बारिश के बाद मौसम बदला लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही बादल उड़ गए।
आसमान पर दोपहर 3 बजे घने बादल छा गए और शाम 4.30 बजे कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसस विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अच्छी बारिश का सिस्टम बना है। चार दिन तक हर दिन बारिश की संभावना है।

शहर में शनिवार को 2 मिमी बारिश हुई। सीजन में कुल बारिश 138.9 मिमी हो चुकी है। दक्षिण पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान सामान्य 33.4 एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह की आद्र्रता 92 एवं शाम की आद्र्रता 86 प्रतिशत रही। जवाहरलाल नेहरू कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनीष भान ने बताया कि पूर्वी मप्र के जबलपुर व आसपास के बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई। नेपियर टाउन, राइट टाउन, यादव कॉलोनी, गढ़ा स्थानों पर ट्रिपिंग हुई।

Published on: