जबलपुर

Monsoon Update : झमाझम की उमीद कम, बारिश का सिस्टम कमजोर

Monsoon Update : झमाझम की उमीद कम, बारिश का सिस्टम कमजोर

less than 1 minute read
Jul 12, 2024
Jabalpur-Bhopal highway

जबलपुर . शहर में मानसून अपने रंग में नहीं आ पा रहा है। गुरुवार को सुबह से घनघोर बादल छाए, लेकिन शाम को रुक रुककर हल्की वर्षा ही हुई। दिनभर में महज 6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसके चलते 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को जबलपुर में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

आज गरज-चमक के साथ बौछार के आसार

monsoon update

अब तक 9.6 इंच बारिश

गुरुवार को सुबह, दोपहर व शाम को रुक रुककर हल्की बारिश हुई। सूर्यदेव सारा दिन बादलों के बीच छिपे रहे। हवा में नमी के चलते दिन भर खासी उमस भी रही। बीते 24 घण्टे में जबलपुर मे करीब 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस सीजन में वर्षा का आंकड़ा 9.6 इंच तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान गुरुवार को 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। रात का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट होने की उमीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका राजस्थान से उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। कुछ दिनों में झमाझम वर्षा की उमीद कम है।

Also Read
View All

अगली खबर