जबलपुर

महाराष्ट्र-छग सीमा पर अटका ‘मानसून’, 48 घंटे बाद करेगा धमाकेदार एंट्री !

Monsoon Update: मौसम विभाग की मानें तो तेज गर्मी के साथ जबलपुर संभाग के जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

less than 1 minute read
Jun 12, 2025
Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Monsoon Update: एमपी के कई जिलों में बीते पांच दिन से सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। लगातार तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। बीते दिन भी पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन, ऐसा महसूस होते रहा जैसे पारा 42 डिग्री के पार हो। मौसम विभाग की मानें तो तेज गर्मी के साथ जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

मानसून फिलहाल महाराष्ट्र-छग सीमा पर है। 14 जून से इसके सक्रिय होने का अनुमान है। तब तक गर्मी के साथ आंधी बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। जबलपुर जिले में कहीं कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

बादलों के बीच जोरदार धूप

दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य था।

दो दिन और सता सकती है गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। जिससे तेज बारिश होने की संभावनाए हैं। अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। हालांकि जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बारिश की स्थिति बनेगी। 14 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Published on:
12 Jun 2025 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर