जबलपुर

देश भर में प्रसिद्ध है इस शहर का दशहरा, आते हैं देखने लाखों लोग

देश भर में प्रसिद्ध है इस शहर का दशहरा, लाखों लोग आते हैं देखने
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 1:24 PM IST
most famous dussehra in india
most famous dussehra in india

जबलपुर। नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिर में अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को तांता लग रहा है। जबकि, पंडाल सजे और उनमें प्रतिमाएं भी रखी गई। दुर्गोत्सव समितियों के भक्त दिन रात भक्ति भाव में तल्लीन हैं। पंडालों की रौनक बढ़ गई है। बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर में देश विदेश के श्रद्धालुओं के नाम संकल्पित अखंड ज्योति जल रही है। मंदिर के पुजारी स्वामी चैतन्यानंद के सान्निध्य में शुक्रवार को रात 8.30 बजे महाआरती हुई तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवती से प्रार्थना की। नवरात्र में संस्कारधानी में पिभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सर्रापीपल विकास संगठन के तत्वावधान में शनिवार शाम 4.30 बजे दुर्गामंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी।

news facts- देवी मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान: दर्शन करने वालों का तांता, संस्कारधानी को धर्ममय बना रहे देवी गीत, अंगना पधारो महारानी, मोरी कालका भवानी

ज्वाला ज्योत के दर्शन
मां ज्वाला ज्योत वाहिनी के तत्वावधान में अधारताल चंडीधाम में श्रद्धालुओं ने ज्वाला ज्योत के दर्शन किए। स्वामी पगलानंद ने भगवती की महिमा बताई। सचिव अखिलेश दीक्षित ने बताया, ज्वाला ज्योत वाहन शनिवार शाम शास्त्रीनगर राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगा, जहां आरती होगी। इस मौके पर सर्वेश वत्स, रवि पंडा, दीपक यादव मौजूद थे।

गोंडवाना कालीन है मां काली
सदर स्थित माता काली मंदिर गोंडवाना कालीन है। कुछ वर्षों पहले खम्भ ताल काली मंदिर के समीप तक था। तालाब के बगल में पीपल वृक्ष के पास प्राचीन प्रतिमा थी जहां लोग पूजन अर्चन करते थे। भगवती की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हुई तो वहां मंदिर का निर्माण हुआ। सदर क्षेत्र में कोई भी मांगलिक कार्य होता है तो माता के दरबार में माथा टेककर लोग श्रीगणेश करते हैं।

चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल में महाआरती कल
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शनिवार शाम 6 बजे चित्रगुप्त मंदिर फूटाताल में महाआरती की जाएगी। सहेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, शाम 4 से 7 बजे तक देवी गीतों की प्रस्तुति की जाएगी।

Published on: