दो बच्चों की खूबसूरत मां पर फिदा हो गया जवान लडक़ा, फिर ऐसे किया प्यार
जबलपुर। जवानी में अक्सर लडक़े बहक जाते हैं। उनकी नजर में जो अच्छा लग गया वो दिल में उतर जाता है। ऐसा ही छिंदवाड़ा निवासी एक जवान लडक़े के साथ हुआ। उसकी नजर एक खूबसूरत दो बच्चों की मां से लड़ गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और हमबिस्तर होने तक पहुंच गई। जब भी दोनों को मौका मिलता वे अंतरंग हो जाते थे। किंतु यहीं एक ट्वीस्ट आ गया। महिला ने सालों तक संबंध बनाने के बाद लडक़े पर जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगा दिया। यही नहीं उसने पुलिस में लडक़े के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने उक्त लडक़े को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह है मामला
पनागर थाना अंतर्गत बुधवार शाम 5:15 बजे शकुंतला (परिवर्तित नाम)30 वर्ष महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति से तलाक हो गया है। वह अपने दो बच्चो के साथ अकेली रहती है। इसी बीच छिदवाडा परासिया निवासी सहदेव मालवीय का अपनी बहन के घर मे आना जाना होता था। सहदेव मालवीय की बहन उसकी बडी मां के घर के पास ही रहती है। जिसके चलते सहदेव से उसकी जान पहचान हो गयी थी। शकुंतला ने बताया कि सहदेव ने कहीं से उसका मोबाईल नम्बर प्राप्त कर लिया था। जिसके बाद वह उसे लगातार फोन करने लगा।
शकुंतला ने पुलिस को बताया कि एक दिन सहदेव ने फोन पर कहा तुम्हारे घर चाय पीने आउंगा तो उसने सहज ही कह दिया आ जाना। माह अगस्त 2016 में सहदेव मालवीय उसके घर आया। उस समय उसके बच्चे सो रहे थे। सहदेव को चाय बनाकर दी, सहदेव ने चाय पी। कुछ देर बाद सहदेव से बोला अब जाओ तो वह नहीं गया। कहने लगा नहीं जाउंगा और उसका हाथ पकड लिया। शकुंतला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना और जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो धमकी दिया कि यदि चिल्लाया तो तुझे व तेरे बच्चों को जान से खत्म कर दूंगा। यही नहीं सबको बताउंगा कि तूने मुझे बुलाया था, ऐसा कहते हुए जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।
रात भर रहने के बाद सहदेव सुबह उसके घर से चला गया। उसके बाद से जब भी मौका मिलता तो उसके घर पर आ जाता व बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाता था। सोमवार की रात सहदेव मालवीय उसके घर आया और धमकाते हुये जबरदस्ती उसके साथ गलत काम कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। जिससे परेशान होकर वह रिपोर्ट लिखाने आई है। शकुंतला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)एन,506 भादवि 3(2)व्ही,3(2)व्हीए, 3(1)डब्ल्यू,(1) एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सहदेव की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।