जबलपुर

MP election 2018: भाजपा-कांग्रेस ने खोले कार्ड, कहां क्या बन रहा गणित… देखिए लाइव वीडियो

कई जगह एतिहास को दोहराएगा सियासी सीन
3 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 7:48 PM IST
election news
कई जगह एतिहास को दोहराएगा सियासी सीन

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रमुख दलों ने अपने कार्ड खोल दिए हैं। कहां से कौन ताल ठोंकेगा, इसकी तस्वीर साफ हो गई है। बगावत और प्रत्याशी विरोधी स्वरों के बीच उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया भी पूर्ण करनी शुरू कर दी है। टिकटों के वितरण पर एक नजर डालें तो कई जगह वही पुरानी तस्वीर बन रही है, 2013 के विधानसभा चुनाव में बनी थी। दल-बदल के गणित में तो वक्त ने कई जगह सियासी सीन ही दोहरा दिया है। माना जा रहा है इस बार दोनों की प्रमुख दलों के लिए जीत की राह आसान नहीं रहेगी। इस बार भीतरघात का अस्त्र भी खास असर दिखा सकता है।

कहां से किसको टिकट

विधानसभा - भाजपा - कांग्रेस
उत्तर-मध्य - शरद जैन - विनय सक्सेना
पूर्व - अंचल सोनकर - लखनघोरिया
केंट - अशोक रोहाणी - आलोक मिश्रा
पश्चिम - हरेन्द्रजीत सिंह - बब्बू तरुण भानोत
बरगी - प्रतिभा सिंह - संजय यादव
सिहोरा - नंदनी मरावी - खिलाड़ी सिंह आर्मो
पाटन - अजय विश्नोई - नीलेश अवस्थी
पनागर - सुशील तिवारी इंदु - सम्मति सैनी

कटनी
विधानसभा - भाजपा - कांग्रेस
विजयराघवगढ़ - संजय पाठक - पद्मा शुक्ला
मुड़वारा - संदीप जायसवाल - मिथिलेश जैन
बड़वारा - मोती कश्यप - विजय राघवेन्द्र सिंह
बहोरीबंद - प्रणय पांडे - सौरभ सिंह

नरसिंहपुर
विधानसभा - भाजपा - कांग्रेस
नरसिंहपुर - जालम सिंह पटेल - लाखन सिंह पटेल
तेंदूखेड़ा - विश्वनाथ पटेल - संजय शर्मा
गाडरवारा - गौतम पटेल - सुनीता पटेल
गोटेगांव - कैलाश जाटव - एनपी प्रजापति

इन्होंने भरा नामांकन
परमा यानी प्रतिपदा पर गुरुवार को पनागर से भाजपा के प्रत्याशी इंदु तिवारी, बरगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पनागर से भारत सिंह यादव, सिहोरा से प्रभा मरावी, पूर्व क्षेत्र से विनय सक्सेना, उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम सेन, बरगी से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह के साथ चेेंजमेकर ललित केशवानी ने नामांकन भरा। कांग्रेस की पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया भी सिहोरा क्षेत्र नामांकन भरने के लिए पहुंची थीं, लेकिन समय खत्म हो जाने की वजह से वे नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। इधर नरसिंहपुर में गोटेगांव से भाजपा प्रत्याशी कैलाश जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति, तेंदूखेड़ा से चर्चित कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा, नरसिंहपुर से लाखन सिंह पटेल, कटनी मुड़वारा चीनी चेलानी आदि ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है विजयराघवगढ़ में वक्त ने सियासी सीन फिर दोहराया है। यहां कभी भाजपा से उम्मीदवार रहीं पद्मा शुक्ला कांग्रेस से और कांग्रेस से प्रत्याशी रहे संजय पाठक अब भाजपा से अपना दम दिखाएंगे। हालांकि पाठक ने पिछली बार यहां से भारी मतों से चुनाव जीता था। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा और गोटेगांव में भी यही तस्वीर है।

असंतोष और बगावती स्वर
चुनाव में टिकट वितरण को लेकर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमोबेश हर विधानसभा में यह स्थिति बन रही है। पनागर क्षेत्र में भाजपा नेता भारत सिंह यादव, सिहोरा की कांग्रेस नेता प्रभा मरावी, बरगी के कांग्रेस नेता संजय सिंह, पनागर से ही सत्येन्द्र यादव खुलकर सामने आ गए हैं। इनका कहना है कि पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। माना जा रहा है कि भारत यादव जल्द ही भाजपा से त्यागपत्र भी दे सकते हैं। इसी तरह कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया के स्वर भी बदले हुए हैं। वे बुधवार को नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। इससे पहले पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर निगम जबलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर अपना रुख दिखा चुके हैं। इधर भाजपा में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशी के विरोध के स्वर मुखरित हुए हैं। पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए तो भाजपा के ही एक प्रभावी नेता विनय असाटी ने नामांकन तक दाखिल कर दिया है। चुनावी पंडितों का मानना है कि इस बार भीतरघात का पैंतरा कई उम्मीदवारों का गणित बिगाड़ सकता है।

Updated on:
8 Nov 2018, 7:48 PM IST
Published on: