
जबलपुर। शहर के ऊपर कई दिन से मंडरा रहे बादल मंगलवार को छंट गए। आसमान साफ होते ही तीखी धूप खिली है। बादलों की खेप के लौटने के साथ ही पारे ने भी पलटी मारी। हल्के बादलों की आवाजाही से चढ़ रहा पारा सोमवार को लुढक़ा जो मंगलवार सुबह तक ठंडक का एहसास कराता रहा है। नमी भरी हवा चलने से उमस महसूस नहीं हुई। कई दिनों बाद शाम के समय उमस ने बेचैन नहीं किया।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह लुढक़-कर 21.4 डिग्री हो गया। सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत थी। पूर्वी हवा दो किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार आसमान साफ होने से रात में तापमान में गिरावट आई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर फिलहाल शहर के मौसम में नहीं है।