जबलपुर

MP News: मेहंदी लगाकर बैठी थी दुल्हन लेकिन साजन की जगह सायरन बजाते पहुंची पुलिस, आखिर क्या है माजरा

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी, लेकिन तभी अचानक पुलिस पहुंच गई।

less than 1 minute read
Jul 26, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां 16 साल की नाबालिग लड़की शादी हो रही थी। लड़की को हल्दी लग रही थी। उधर, मेंहदी पहले ही लग चुकी थी। परिवार के लोग शादी के माहौल में डूबे थे। तभी अचनाक पहुंची पुलिस को देख सभी लोग हैरान रह गए।

बता दें कि, पुलिस ने पहुंचते ही शादी रूकवा दी। काफी देर तक परिवार के सदस्य पुलिस की टीम को मनाने में लगे रहे। इसके बाद प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन बात मान गए और बेटी की शादी 18 साल के बाद करने का फैसला किया।

लंबे समय से चल रहा था अफेयर


लड़की के भाई को पहले से मालूम था कि 16 साल में उसकी बहना शादी नहीं हो सकती। लेकिन उसका कहना था कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। दोनों को एक दूसरे से प्यार था। हम लोगों को डर था कहीं दोनों भागकर शादी न कर लें। जिससे हमारे समाज की बेइज्जती होती। इसी वजह से हम दोनों की शादी कराना चाहते थे।

दो साल बाद होगी शादी


मामला जबलपुर के घमापुर का है। जहां 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी करने की जानकारी मिली थी। जहां पर परिजनों को समझाश दी गई। अब दोनों की शादी 18 साल की उम्र पूरी होने पर होगी। शादी के लिए लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यदि इससे कम उम्र होती है। तब बाल विवाह करने पर 2 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

Updated on:
26 Jul 2024 05:42 pm
Published on:
26 Jul 2024 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर