MP News: मध्यप्रदेश के कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को पुलिस ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है।
MP News: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचकों में से एक आशुतोष चैतन्य महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बीते दिनों पहले सतनाम समाज को मूर्ख और काटने वाले समाज बताया था। जिसके बाद सतनामी समाज ने तखतपुर थाने का घेराव करके गिरफ्तारी की मांग की थी।
आशुतोष चैतन्य महाराज अपने बयान में कहा था कि छत्तीसगढ़ के तखतपुर में कितनी गायें कट रही हैं, आपको पता है? जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। उन मूर्खों को यह समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या होता है। ये गायों को काट रहे हैं।
यह बयान उन्होंने 11 नवंबर को दिया था। जिसमें सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के बीच 12 नवंबर को सतनामी समाज ने बिलासपुर के तखतपुर थाने का घेराव किया था। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने आशुतोष चैतन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद शनिवार को तखतपुर के कथा स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि, आशुतोष महाराज चैतन्य जबलपुर के रहने वाले हैं। डिंडोरी में उनका आश्रम है। उन्होंने वृन्दावन धाम शंकराचार्य आश्रम में स्वामी यदुनंदन चैतन्य सरस्वती से दीक्षा ली है।