जबलपुर

गर्मी में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, इन जलाशयों में इतना बचा है पानी, जानिए कैसी रहेगी जलापूर्ति

गर्मी में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, इन जलाशयों में इतना बचा है पानी, जानिए कैसी रहेगी जलापूर्ति  
2 min read
Apr 01, 2021
bargi dam gate open
bargi dam gate open

जबलपुर। गर्मी के सीजन का पहला महीना बीत चुका है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आहट होने लगी है। लेकिन, नगर निगम सीमा में जलापूर्ति के लिए बरगी बांध सहित परियट और खंदारी जलाशय में भरपूर पानी है। दोनों जलाशयों से शहर में 94 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। निगम के जल विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जलाशयों से दोनों पाली में जलापूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी। बरगी डैम से बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है।

बरगी डैम लबालब, जलाशयों में भी भरपूर पानी
गर्मी के सीजन में दोनों पाली में जारी रहेगी जलापूर्ति

बरगी डैम
वर्तमान जलस्तर
418.20 मीटर है वर्तमान जलस्तर
422.76 मीटर है अधिकतम जलस्तर
बरगी डैम का वर्तमान जलस्तर 418.20 मीटर है। बिजली उत्पादन के लिए डैम से 100 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। 12 घंटे टरबाइन चल रही है। सिंचाई के लिए नहर में पांच क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

परियट जलाशय
वर्तमान जलस्तर
1378 फीट है मौजूदा जलस्तर
1390 फीट अधिकतम जलभराव क्षमता
परियट जलाशय की अधिकतम जलभराव क्षमता 1378 फीट है। बारिश के बाद से अब तक जलस्तर 12 फीट कम हुआ है। गर्मी का सीजन समाप्त होने को अभी ढाई माह शेष हैं। इस अवधि में दोनों पाली में जलापूर्ति के लिए जलाशय में पर्याप्त पानी है।

खंदारी जलाशय
वर्तमान जलस्तर
1437.67 फीट है वर्तमान जलस्तर
1454 फीट है अधिकतम
जलभराव क्षमता
खंदारी जलाशय से केंटोनमेंट, सिविल लाइन समेत नगर के कई इलाकों में जलापूर्ति होती है। जलाशय का वर्तमान स्तर 1437.37 फीट है। जलाशय में गर्मी के मौसम में दोनों पाली में जलापूर्ति के लिए भरपूर पानी है।

परियट और खंदारी जलाशय में फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है। आगामी दिनों में इनसे दोनों पाली में जलापूर्ति जारी रहेगी।
- कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री, जल विभाग

बरगी डैम में पर्याप्त पानी है। बिजली उत्पादन भी हो रहा है। सिंचाई के लिए भी नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।
- रोहित सिंह, सहायक यंत्री, बरगी डैम

Published on:
01 Apr 2021 02:50 pm