जबलपुर

MP weather: मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चौबीस घंटे में सक्रिय रहेंगे बादल

दिन भर बादल, रात में रिमझिम बारिश

less than 1 minute read
Sep 23, 2020
Weather Alert
मौसम अलर्ट

जबलपुर। मप्र में जाते जाते मानसूनी बादल एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। पिछले दो दिनों से रिमझिम फुहारों के बीच बरसे बादलों ने मंगलवार शाम से अपनी सक्रियता और बढ़ा ली है। जिसके चलते पूरी रात झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। हालांकि बीच बीच में बारिश मध्यम होने के साथ रुकी भी लेकिन अधिकतर समय बादल बरसते ही रहे। बुधवार सुबह से ही बादल रिमझिम फुहारों की बारिश कर रहे हैं। बादलों के सक्रिय होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे तक बादल बरसते रहेंगे वहीं मप्र में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में 5.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में सम्भाग के अनेक स्थानों पर बारिश या चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड की गई। सोमवार की तुलना में अधिकत तापमान में गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान बढ़ा है। आद्र्रता सुबह के समय 92 तो शाम को 77 प्रतिशत थी। सीजन में कुल वर्षा 1007.0 मिमी हुई है। उत्तर-पूर्व में हवा 03 किमी प्रति घंटा की औसत गति से चली। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडि़शा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय होने से बारिश की सम्भावना है।

Published on:
23 Sept 2020 12:13 pm