जबलपुर

MP video: जबलपुर में भारी बारिश की संभावना, चल सकती हैं तेज हवाएं

जबलपुर में भारी बारिश की संभावना, चल सकती हैं तेज हवाएं  

2 min read
Aug 27, 2020
बारिश का यह सिलसिला अगले चार दिनों तक जारी रहेगा।

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से बुधवार को शहर का मौसम बदला। शाम होते ही बादलों ने जमीन पर आमद दे दी। देर रात से ही पूरे शहर में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि रुक रुककर होने वाली बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं बुधवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश वाले बादलों की खेप लगातार बनी रही। हवा का साथ मिलने पर दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। तेज बारिश ज्यादा देर तक नहीं टिकी, लेकिन बूंदबांदी और लगातार काले बादलों के मंडराने से पारा में गिरावट आई। बारिश के बाद नमी भरी हवा के झौंके चले। इससे शाम तक मौसम सुहाना हो गया। इसके पहले तक दो दिन से बारिश नहीं होने से हल्की उमस और गर्मी महसूस की जा रही थी। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। इसमें बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री लुढका। यह 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 88 प्रतिशत और शाम को 83 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से मौसम में परिवर्तन आया है। इसी के प्रभाव से बुधवार को जिले में कहीं-कहीं बारिश हुई। शहर में बुधवार को 2.0 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही सीजन में अभी तक 760.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। गुरुवार को शहर सहित सम्भाग के अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।

Updated on:
27 Aug 2020 12:19 pm
Published on:
27 Aug 2020 11:58 am
Also Read
View All