जबलपुर

MP Weather: मार्च के पहले सप्ताह में बारिश के समीकरण, अभी पारा@ 34.6 डिग्री

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप के चलते शुक्रवार को जबलपुर में तापमान में 2.6 डिग्री की जोरदार बढ़त हुई।

2 min read
Mar 01, 2025
MP Weather

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप के चलते शुक्रवार को जबलपुर में तापमान में 2.6 डिग्री की जोरदार बढ़त हुई। फरवरी के आखिरी दिन ही ठंड गायब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। शनिवार को जबलपुर सहित सम्भाग के सभी जिलों में बादल छाए रहने व तापमान बढ़ने का अनुमान है।

MP Weather: सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा

शुक्रवार को तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 32 से बढ़कर 34.6 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।वहीं रात में न्यूनतम तापमान 12.7 से बढ़कर 17 डिग्री जा पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

हवा का रुख बदला

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है, इससे पारा चढ़ेगा। प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी रहने से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है। इससे कहीं-कहीं बादल छा रहे हैं। मौसम का इस तरह मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। लेकिन, दो मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है। बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

Also Read
View All

अगली खबर