
March weather : मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। रात में अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है। वहीं, शहर में दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार को 32 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे बूंदाबांदी के समीकरण बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश के आसार है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ऐसा हो सकता है। इससे पहले 3 दिन तक दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा रहेगा। गुरुवार को तेज धूप के चलते दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 28.9 से बढ़कर 32 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसके चलते दोपहर को हल्की गर्मी महसूस हुई। रात में न्यूनतम तापमान 11.8 से बढ़कर 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। यही कारण है कि हवा का रुख इस समय उत्तर पूर्वी बना हुआ है। दो मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर जबलपुर सभाग के ज़िलों में भी दिख सकता है। अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। इससे शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी पारा बढ़ सकता है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और राजस्थान के पास प्रेरित चक्रवात के चलते जबलपुर सभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।
Updated on:
28 Feb 2025 11:41 am
Published on:
28 Feb 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
