जबलपुर

MP Weather : 4 मई तक मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश का यलो अलर्ट

MP Weather: yellow alert for heavy rain till 4 May 2025

less than 1 minute read
May 03, 2025

MP Weather : गर्मी की रफ्तार पर पश्चिमी विक्षोभ व बादल-बारिश की वजह से ब्रेक लग गया है। शुक्रवार सुबह भी जबलपुर में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही व तेज हवा चलती रही। इसके चलते गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।



MP Weather : गर्मी की रफ्तार पर बादल-बारिश का ब्रेक

दिन व रात के तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की मानें, तो दो दिन तक जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में मौसम विगड़ा रहेगा। 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, धूल भरी आंधी चल सकती है।



MP Weather : धूल भरी आंधी और तेज बारिश के आसार

तेज बारिश के समीकरण बन रहे हैं। सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि के भी आसार हैं। शनिवार को जबलपुर में धूल भरी आंधी चलने, गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।



Updated on:
03 May 2025 11:53 am
Published on:
03 May 2025 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर