जबलपुर

नौतपा 2023 : पांचवें दिन भी नहीं तपा सूरज, आज भी छाए रहेंगे बादल- देखें वीडियो

नौतपा 2023 : पांचवें दिन भी नहीं तपा सूरज, आज भी छाए रहेंगे बादल- देखें वीडियो

less than 1 minute read
May 30, 2023
Nautapa 2023

जबलपुर. मौसम के बदलते रुख से सोमवार को नौतपा के पांचवें दिन भी गर्मी से राहत रही। पश्चिमी विक्षोभ व दिन भर बादलों के असर से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अभी दो दिनों तक इसी तरह रहेगा। 31 मई के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही गर्मी एक बार फिर परवान चढ़ेगी।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय- मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उत्तरी पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तरी पूर्वी मप्र तक और एक अन्य द्रोणिका दक्षिण पूर्वी मप्र से तमिलनाडु तक जा रही है। वर्तमान में हवा का रुख भी पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।

अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से भी लगातार नमी भी आ रही है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा।

Published on:
30 May 2023 12:37 pm
Also Read
View All