जबलपुर

Newborn Baby : मेडिकल में दिया लड़के को जन्म, थमा दी लड़की, मचा हंगामा

Newborn Baby प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया था और उसे लड़की थमा दी गई।

less than 1 minute read
Jan 22, 2025
treatment by fake doctor

Newborn Baby : मेडिकल अस्पताल में नवजात के बदलने का मामला सामने आया है।आरोप है कि प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया था और उसे लड़की थमा दी गई। बरगी निवासी रेणुका चौधरी ने मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक के पास शिकायत की है। मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने गढ़ा थाना पुलिस को पत्र लिखा है।

Demo Image

बरगी निवासी रेणुका को डिलेवरी पेन होने पर मेडिकल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। 18 को डिलेवरी हुई थी। दो दिन तक प्रसूता और नवजात को अस्पताल में भर्ती रखा गया। महिला और उसके परिजन का आरोप है कि उन्हें बताया गया था कि लड़का हुआ है। महिला के हाथ में टैग भी लड़का होने का लगाया गया था, लेकिन बाद में डिस्चार्ज के वक्त लड़की को थमा दिया गया।

Newborn Baby : प्रसूता और परिजन का आरोप, जांच कमेटी गठित

बच्चा बदलने की शिकायत पर सीनियर विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच टीम गठित की है। मामले की जांच के लिए गढ़ा थाना पुलिस को भी पत्र लिखा है।

  • डॉ. अरविंद शर्मा, अधीक्षक, मेडिकल अस्पताल
Updated on:
22 Jan 2025 04:01 pm
Published on:
22 Jan 2025 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर