जबलपुर

रातें फिर होने लगीं ठंडी: उत्तरी हवा से बदली पारे की चाल, रात में हल्की ठंड का अहसास

रातें फिर होने लगीं ठंडी: उत्तरी हवा से बदली पारे की चाल, रात में हल्की ठंड का अहसास
less than 1 minute read
Mar 04, 2021
temperature up down in march 2021
temperature up down in march 2021

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई है। इससे फरवरी के आखिरी सप्ताह में उछाल मार पारे के तेवर दो दिन से नरम हैं। बुधवार को दिन में हवा में शीतलता के कारण धूप भी ज्यादा नहीं चुभी। मौसम सुहाना बना रहा। रात में हवा चलने से हल्की ठंड का अहसास हुआ।

सामान्य से 3 डिग्री नीचे तापमान: दो दिन पहले तक सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चल रहा पारा उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा के झोंके के साथ सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 (सामान्य के बराबर) और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 12.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 56 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 37 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्वी हवा की रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव निकलने के बाद हवा की दिशा में बदली है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी थी, जो बुधवार को उत्तर-पूर्वी हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

Published on:
04 Mar 2021 02:06 pm