जबलपुर

november weather : दिन में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, सर्दी-खांसी के मरीज भी बढ़े

12 से 15 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञों के पास सर्दी-जुकाम और गले में दर्द की शिकायत वाले मरीज पहुंच रहे हैं।

2 min read
Nov 04, 2024
UP Weather: दिवाली पर आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

november weather : मौसम में बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। इसकी बड़ी वजह अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मानक से अधिक अंतर होना है। चिकित्सकों के अनुसार मनुष्य की सामान्य प्रतिरोधक क्षमता अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर सहने की होती है। जबकि 12 से 15 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञों के पास सर्दी-जुकाम और गले में दर्द की शिकायत वाले मरीज पहुंच रहे हैं।

november weather : तल्ख धूप कर रही बेचैन

मानसून की वापसी के एक माह बाद भी ्रदिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। नवंबर में भी शरद ऋतु का सुहावना मौसम गायब है। दिन में लगातार तेज गर्मी का अहसास हो रहा है, हालांकि रात के तापमान में कुछ गिरावट आई है, लेकिन दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर बना हुआ है। ऐसे में शरीर के लिए संतुलन बैठाना मुश्किल हो रहा है।

november weather

november weather : खानपान में बरतें सावधानी

अभी न तो पूरी तरह से तापमान में गिरावट आ रही है और न ही ठंड का मौसम आया है, ऐसे में खानपान में लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार रात में आइसक्रीम खाने से लोगों को गले में खरास, दर्द, सर्दी-जुकाम हो रहा है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पंकज मिश्रा के अनुसार मौसम सामान्य होने तक खानपान में सावधानी आवश्यक है।

november weather : अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर

शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 77 व शाम की आद्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवा 2-3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

Also Read
View All

अगली खबर