
जबलपुर/कटनी। सेेंट्रल जेल कटनी में महिला कैदियों द्वारा तैयार की जा रही नेपकिन को प्रदेश के 5 जिलों में बेचा जाएगा। इसमें दमोह, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, मंडला व कटनी जिला शामिल हैं। इन जिलों के कलेक्टर्स के साथ पत्राचार किया जा चुका है। माहवारी के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को होने वाली परेशानी के दौरान आसानी से सस्ता व अच्छे नेपकिन उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिले के महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा नेपकिन तैयार करवाया जा रहा है।
इंदौर की कंपनी से अनुबंध
सेंट्रल जेल कटनी में हर माह लगभग 1500 सौ नेपकिन तैयार हो रहा है। महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छह माह तक इंदौर की एक कंपनी से अनुबंध किया गया है। उसी के द्वारा मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। नेपकिन बना रहीं महिला कैदियों के लिए रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
19 रुपये में मिलेंगे छह नेपकिन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बाजार में मिलने वाली नेपकिन की अपेक्षा यह नेपकिन सस्ते दाम पर मिलेगी। 19 रुपये में एक पैकेट नेपकिन मिलेगा। इसमें छह पैड रहेंगे। जबकि प्रारंभिक तौर पर जिले में सावज़्जनिक स्थल जैसे जिला अस्पताल, बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन, कॉलेजों, सावज़्जनिक शौचालयों पर वेडिंग मशीन रखवाई जा रही है। जहां जरुरत पडऩे पर आसानी से नेपकिन उपलब्ध होगा।
बाजार से बेहद कम कीमत
महिला सशक्क्तिकरण अधिकारी वनश्री कुरवैती के अनुसार महिला कैदियों द्वारा बनाई जा रही नेपकिन की बिक्री के लिए पूर्व कलेक्टर द्वारा दूसरे जिलों के कलेक्टर्स के साथ पत्राचार किया गया था। उन्हीं के समय नेपकिन बनाने का कार्य शुरू हुआ था। बाजार में मिलने वाले नेपकिन की अपेक्षा इसका दाम भी बहुत कम रहेगा। दो विभागों से खरीदने के लिए ऑर्डर भी आ चुके है।
उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारंभ
कटनी. जिले में संचालित शासकीय उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में प्रवेश शुरू हो गया। प्राचायज़् विभा श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तरीय उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए जिन विद्याथिज़्यों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। उनका परिणाम घोषित हो गया है। 3 अप्रैल तक प्रवेश दिया जाएगा। 4 से 10 अप्रैल तक वेटिंग सूची में आए छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेष के समय विद्याथिज़्यों को मूल दस्तावेजों को साथ में लाना होगा।