रेल प्रशासन की कवायद : अभी जबलपुर मंडल में आठ स्टेशन पर उपलब्ध है सुविधा
जबलपुर. रेल मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। इससे यात्रियों, आमजन और व्यापारियों को सामान बुकिंग में जहां आसानी होगी वहीं वे अपने सामान की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। अभी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के 14 स्टेशनों और जबलपुर के आठ स्टेशनों पर इस प्रणाली को उपयोग में लाया जा रहा है। इसमें जबलपुर सहित कटनी, सतना, रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर और गाडरवारा स्टेशन शामिल हैं। अब छोटे रेवले स्टेशन भेड़ाघाट, सिहोरा, देवरी, स्लीमनाबाद, करेली, मालखेड़ी जैसे अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा लागू होगी।
सामान लोड करते ही मोबाइल पर आता है मैसेज
इस प्रणाली से पार्सल यातायात एवं लगेज को ट्रैक करना काफी आसान होगा। सामान लोड होते ही बुक करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आता है और गंतव्य पर पहुंचने की जानकारी भी मिल जाती है।
लगेज ट्रैक करना होगा आसान
इस प्रणाली से पार्सल यातायात और लगेज को ट्रैक कराना काफी आसान हो जाएगा। पार्सल प्रबंधन प्रणाली से रेल कर्मचारियों को भाड़े की ऑटोमैटिक गणना और मानवीय गलतियों में कमी आएगी तथा ग्राहकों को परिवहन के दौरान पार्सल की वर्तमान और सटीक जानकारी मिलेगी। अभी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के 14 स्टेशनों और जबलपुर के आठ स्टेशनों पर इस प्रणाली को उपयोग में लाया जा रहा है। इसमें जबलपुर सहित कटनी, सतना, रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर और गाडरवारा स्टेशन शामिल हैं।
इनका कहना है
छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी रेल पार्सल व्यवस्था को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए रेल प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।गुरनार सिंह, सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक