जबलपुर

हलवाई ने नाबालिग सहित दो बहनों के साथ किया बलात्कार

18 वर्ष और 16 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ 30 वर्ष की हलवाई ने बलात्कार किया

less than 1 minute read
  rape and blackmailing
rape and blackmailing

जबलपुर। जिले के शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 18 वर्ष और 16 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ 30 वर्ष की हलवाई ने बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त बहनों की मां मजदूरी करती है जबकि 18 वर्षीय बड़ी बहन शादी पार्टी में काम करती है। डेढ़ वर्ष पहले आरोपी से उसकी मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। आरोपी हलवाई है। बाद में उसका युवती के घर आना-जाना शुरू हो गया। कुछ समय पहले उसने युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। फिर यह क्रम लगातार जारी रहा।
छोटी बहन के साथ भी करने लगा बलात्कार-
6 महीने पहले बड़ी बहन को आरोपी के साथ 16 वर्षीय नाबालिग ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आरोपी ने बचने के लिए छोटी बहन के साथ भी बलात्कार किया। दोनों के साथ वह लगातार बलात्कार करता रहा। 15 जुलाई को मां को संदेह हुआ तो उसने आरोपी को घर आने से मना कर दिया। आरोपी ने नशे में अपनी करतूत खुद ही बयां कर दी। बेटियों के साथ हुई इस खुलासे से महिला सन्न रह गई। उसने बेटियों से पूछा फिर दोनों को लेकर कोड रेड पहुंची और वहां से गढ़ा थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Published on:
19 Jul 2020 12:21 pm