जबलपुर

मंगेतर से किया बलात्कार, बहाने बनाकर 3.50 लाख रुपए भी हड़पे

मंगेतर से किया बलात्कार, बहाने बनाकर 3.50 लाख रुपए भी हड़पे  

less than 1 minute read
Aug 19, 2020
Feature image

जबलपुर। एक युवक ने शादी तय होने के बाद युवती से बातचीत शुरू की और फिर एक दिन मिलने के लिए बुलाकर होटल में ले जाकर बलात्कार किया। आरोपी ने युवती और उसके परिजन से अलग-अलग बहाने से 3.50 लाख रुपए लिए और फिर शादी करने से मुकर गया। युवती की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

पुलिस के अनुसार युवती की शादी शहर निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक मोबाइल पर युवती से बात करने लगा। इसके बाद दोनों घर के बाहर मिलने लगे। शादी होने का हवाला देकर युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया। फिर उसने युवती और उसके परिजन से 3.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। शादी की तारीख तय होने से पहले ही उसने शादी करने से मना कर दिया। विजय नगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सचिन धुर्वे ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

इधर, काम से लौट रही युवती से छेड़छाड़
माढ़ोताल थानांतर्गत रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार युवती सोमवार को गांव की अन्य युवतियों के साथ काम से घर लौट रही थी। ऑटो में रात आठ बजे के लगभग मंगेला गांव निवासी तिलक राम चक्रवर्ती पीछे से आया और युवती का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
19 Aug 2020 12:29 pm