जबलपुर

प्रॉपर्टी के दामों में भारी कमी, मनचाही छूट के साथ मिल रहे स्वतंत्र मकान

शुरू हुई ड्रीम होम की तलाश, स्टॉल्स में लगी भीड़, ग्राहकों ने पसंद किए फ्लैट, स्वतंत्र मकान और प्लॉट  
3 min read
• •
Updated: 24 Mar 2018, 1:28 PM IST
Value of property will not increase
Value of property will not increase

जबलपुर। आपके सपनों का मकान या फ्लैट खरीदने की तलाश अब एक जगह पूरी होगी। शुक्रवार को गोलबाजार में शुरू हुए पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो में शहर के बिल्डर्स और डेवलपर ने अपनी योजनाओं (प्रोजेक्टस) को प्रदर्शित किया। उनकी विशेषताओं का आकलन कर ग्राहक अपनी पसंद को पूरा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो में पसंद की प्रॉपर्टी पसंद करने के साथ ही स्पॉट फाइनेंस, लोन सुविधा भी उपलब्ध हैं। प्रॉपर्टी एक्स्पो में बुकिंग पर शहरवासियों को लकी ड्रा की भी सुविधा मिलेगी।

शहीद स्मारक गोलबाजार में शुक्रवार को महापौर स्वाति गोडबोले, कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी और नगर निगम कमिश्नर वेदप्रकाश ने प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन, श्रीगणेश पूजन से किया। इस दौरान क्रेडाइ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, अजीत समदडि़या, आलोक मिश्रा, मोहन परोहा, धीरेश खरे एवं दीपक अग्रवाल, स्वप्निल गौर, पत्रिका के स्थानीय संपादक गोविंद ठाकरे, यूनिट हेड अजय शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने पत्रिका के प्रयास को बेहतर बताया। एक्सपो में पहले दिन से ही प्रॉपर्टी देखने व बुक करने वालों की भीड़ रही।

विशेषताओं की जानकारी
पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो में बिल्डर्स एवं डेवलपर्स ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष व्यवस्था की है। कंपनी के प्रतिनिधि ग्राहक को उनकी पसंद के अलावा जरूरतों के सम्बंध में अवगत करवा रहे हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुरूप भी बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं। इसमें बच्चों के खेल का मैदान, जिमनेजियम, पार्र्किंग, सुरक्षा गार्ड, बाउंड्रीवॉल, बेहतर पहुंचमार्ग, पानी और बिजली की २४ घंटे व्यवस्था सहित तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

भवन निर्माता और ग्राहकों के लिए यह प्रॉपर्टी एक्सपो बेहतर अवसर है। जहां एक पक्ष का बिजनेस बढ़ेता, तो दूसरे को सपनों के मकान को ढूंढऩे का अच्छा विकल्प मिलता है।
- अजीत समदडि़या, चेयरमैन, समदडि़या ग्रुप

शहर में कई तरह की सुविधाओं वाले मकानों का निर्माण हो रहा है। दूसरे प्रदेशों की तुलना में उनकी कीमत भी कम है। लेकिन, इसकी जानकारी तभी होती है जब उसे बताया जाए। प्रॉपर्टी एक्सपो इसमें सहायक है।
- अरुण तिवारी, अध्यक्ष, मप्र क्रेडाई

शहर में प्रत्येक बिल्डर्स कई तरह की खूबियों वाले मकान और फ्लैट तैयार कर रहा है। इन विशेषताओं को बताने के लिए यह अच्छा मंच है। ग्राहक भी इसमें भागीदारी कर अपनी पसंद का घर ले सकेंगे।
- आलोक मिश्रा, कांग्रेस नेता

हर ग्राहक अच्छा मकान खरीदने के लिए दो से चार प्रोजेक्ट को देखने जरूर जाता है। फिर भी कई बार उनकी पसंद का मकान नहीं मिलता। लेकिन, पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो उनकी यह परेशानी दूर कर सकता है।
- धीरेश खरे, अध्यक्ष क्रेडाइ जबलपुर

रियल इस्टेट कारोबार में अब आधुनिकता का बोलबाला है। मकानों में कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इन चीजों को बताने के लिए इस तरह के एक्सपो उपयोगी साबित
होते हैं।
- मोहन परोहा, परोहा डेवलपर

ज्यादातर लोग जीवन में एक बार मकान खरीदते हैं इसलिए वह सारी सुविधाएं मकान में चाहते हैं। पत्रिका एक्सपो एेसे लोगों के लिए माध्यम का काम कर रहा है।
रमनदीप सुहाने, डायरेक्टर्स, आरपेयर डेवलपर

प्रॉपर्टी एक्सपो में मौजूदा प्रोजेक्ट की जानकारी तो दी जाती है साथ ही ग्राहकों से फीडबैक भी लिया जाता है कि उनकी पसंद में क्या शामिल है। उनमें से ज्यादातर को नए प्रोजेक्ट में शामिल किया जाता है।
- नितिन ढिमोले, डायरेक्टर, श्रीराम हाइट

बिल्डर और ग्राहक दोनों के लिए एक्सपो सेतु का काम करता है। ग्राहक के लिए एक जगह इतनी योजनाएं देखने मिल जाती है और बिल्डर को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं होती।
- मोहित राय, डायरेक्टर मोहित बिल्डर्स

बैंक लोन की सुविधा
एक्सपो में बैंक लोन की सुविधा भी दी जा रही है ।भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और केनरा बैंक ग्राहकों को उनकी योजनाओं से अवगत करवा रहा है ।

कम कीमत में अधिक सुविधाओं वाले मकान या फ्लैट की तरफ लोगों का रुझान तेजी के साथ बढ़ा है।
- दीपक अग्रवाल, डायरेक्टर डीएनजी ग्रुप

मकान में सुविधा के साथ व्यक्ति बजट भी देखता है। एेसे अवसर उसे सारी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
- स्पर्श केमतानी, डायरेक्टर, केमतानी ग्रुप

एक ही परिसर में शहर के लगभग सभी प्रोजेक्ट की जानकारी मिल रही है। यह सभी के लिए फायदेमंद है।
- रविकिरण, डायरेक्टर आरपेयर डेवलपर

प्रॉपर्टी मेले में ग्राहक यहां जानकारी लेने के साथ मकान, फ्लैट या प्लाट की स्पॉट बुकिंग भी कर सकता है ।
- गुड्डू जायसवाल, प्रमोटर एंड डेवलपर ओम साईं आकर्ष कंस्ट्रक्शन

प्रत्येक बिल्डर्स का यह प्रयास होता है कि वह अपनी प्रोजेक्ट की खूबियां लोगों तक पहुंचाए। प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छी पहल है।
- दिलीप मेहता, डायरेक्टर, राजुल बिल्डर्स

Published on: