जबलपुर

MP election 2018: राहुल गांधी भाजपा के लिए लकी, जहां गए वहां चुनाव जीती- भाजपा अध्यक्ष का बयान

राहुल गांधी भाजपा के लिए लकी, जहां गए वहां चुनाव जीती- भाजपा अध्यक्ष का बयान

2 min read
Oct 12, 2018
rahul gandhi lucky for bjp, about facts of elections

जबलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके भाषणों को भाजपा ने हमेशा से ही मजाकिया लहजे में लिया है। राहुल गांधी की हर बात का वे मजाक बनाकर पेश करते हैं। जिससे सियासी हलकों में दोनों पार्टियों की खींचतान आम हो गई है। हाल ही में जबलपुर दौरे पर आए राहुल गांधी ने जहां कांग्रेसियों में एकजुटता का संदेश दिया वहीं ताकत भी दिखाई। जिसके बाद भाजपा खेमा सोच में जरूर पड़ गया है। खासकर महाकोशल क्षेत्र में दबदबा कायम रखने को लेकर चिंतन मनन शुरू हो गया है। राहुल गांधी के दौरे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा के शुभ बताया है। जिसके बाद प्रदेश में चुनावी हलचल और तेज हो गई है।

‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कदम भाजपा के लिए शुभ हैं। वे चुनाव से पहले जहां भी जाते हैं, भाजपा जीतती है।’ ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहीं। ये बयान उन्होंने जबलपुर में राहुल के रोड शो पर दिया। उन्होंने कहा, महाकोशल में कांग्रेस के दिग्गजों के क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश में जीत दर्ज कर चौथी बार भाजपा सरकार बनाएगी।
डिंडोरी में कांग्रेस के भगवान राम का रथ प्रशासन की ओर से रोके जाने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को केवल चुनाव के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर से राजमाता सिंधिया का जनशताब्दि वर्ष शुरू हो रहा है। इसे पार्टी प्रदेशभर में मनाएगी। मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को ग्वालियर में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

भाजपा राजमाता सिंधिया का जनशताब्दि वर्ष मनाएगी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 12 अक्टूबर को भाजपा राजमाता सिंधिया का जनशताब्दि वर्ष मनाएगी। मुख्य कार्यक्र ग्वालियर में आयोजित होगा। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजमाता के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाना है। राजमाता सिंधिया का जनशताब्दि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सागर में,स्मृति ईरानी इंदौर में,विख्यात वकील मीनाक्षी लेखी जबलपुर में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा प्रदेश में हर जगह जिला मुख्यालयों पर भी आयोजन होंगे। जिनमें कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।

Published on:
12 Oct 2018 09:06 am
Also Read
View All