जबलपुर

ट्रेनें चलीं तो बिना टिकट यात्रा करने वालों की बढ़ी भीड़

-रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान, साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला

less than 1 minute read
Nov 30, 2020
प्लेटफार्मों पर बढ़ी भीड़

जबलपुर. कोरोना के कहर के बीच ट्रेनें तो चलनी शुरू हुईं तो ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ गई। यहां तक कि बिना टिकट यात्रा करने वालों की भीड़ पहले की तरह बढ़ने लगी है। ये सब तब है जब रेलवे ने बिना कंफर्म टिकट प्लेटफार्म तक को प्रवेश वर्जित कर रखा है। लेकिन प्लेटफार्मों पर भी बिना टिकट यात्रा करने वाले घूमते नजर आने लगे हैं।

बता दें कि जबलपुर रेल मंडल के स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व मैन-टू-मैन जांच की जिम्मेदारी आरपीएफ की है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और 6 के प्रवेश द्वार पर तैनात आरपीएफ जवानों को बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश न देने के निर्देश हैं। पर इसका पालन नहीं हो पा रहा है। नतीजतन बिना कंफर्म टिकट वाले प्लेटफार्म क्या ट्रेन तक पहुंच जा रहे हैं।

इसकी जानकारी होते ही कमर्शियल विभाग के सीनियर डीसीएम मनोज गुप्ता ने टीम के साथ जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों से 3 लाख 51 हजार का जुर्माना वसूला। दरअसल चेकिंग टीम ने त्योहार के बाद चल रही ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर बेटिकट यात्रा करने वालो के खिलाफ़ जांच शुरू कर दी है। इसके तहत मुख्य रेलवे स्टेशन से लेकर कटनी-सतना के बीच संघमित्रा एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, दानापुर-पुणे स्पेशल, पुणे-पटना स्पेशल, पटना-मुंबई एलटीटी सहित 6 ट्रेनों में टीम ने औचक टिकट चेकिंग की। जांच के दौरान बेटिकट यात्रियों से 3 लाख 51 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Published on:
30 Nov 2020 02:17 pm
Also Read
View All