जबलपुर

Bargi Dam: बरगी डैम के गेट खुले, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Bargi Dam Gate Open: जबलपुर में भारी बारिश के अलर्ट और बरगी डैम में वॉटर लेवल बढ़ने के कारण डैम के 3 गेट खोले। कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 2:46 PM IST
Rain Alert
जबलपुर के बरगी डैम के गेट खोले।

Bargi Dam Gate Open: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी डैम (Bargi Dam) के जल स्तर (Water Level) को नियंत्रित रखने के लिए सोमवार 29 जुलाई की दोपहर 2.30 बजे 3 गेट खोल दिए गए। वहीं अभी 4 और गेट खुलने वाले हैं। इस दौरान डैम का खूबसूरत नजारा देखने टूरिस्ट की भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि आज सोमवार को बरगी डैम के 21 में से 7 गेट खोले जाने हैं। परियोजना प्रशासन ने 7 गेटों में से 2 खोल दिए। इन 2 गेटों को औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। इन गेटों से 35 हजार 562 क्यूसेक (घनफुट प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रशासन ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से नर्मदा के तट और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

गेट खुलने की खबर सुनते ही पहुंच गए टूरिस्ट

बरगी डैम के गेट खोले जाने की खबर सुनकर डैम के खूबसूरत नजारे को देखने टूरिस्ट की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों पहले से ही लोग डैम का नजारा देखने यहां पहुंच गए। जैसे ही डैम के गेट खुले लोगों ने सेल्फी क्लिक करना शुरू कर दी। वहीं वीडियो और रील भी बनाने लगे। कई लोग तो परिवार समेत डैम की खूबसूरती निहारने पहुंच गए।

65 फीसदी तक भर चुका था डैम

कार्यपालन यंत्री बरगी डैम (Bargi Dam) अजय सूरे ने बताया कि कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर रविवार 28 जुलाई को शाम 6 बजे तक 418.55 मीटर तक पहुंच गया था। बांध लगभग 65 प्रतिशत तक भर चुका है।

पानी नहीं छोड़ते तो आज बढ़ जाता वॉटर लेवल

कार्यपालन यंत्री ने बांध में पानी की आवक को देखते हुए इसका जल स्तर सोमवार 29 जुलाई को दोपहर तक लगभग 419 मीटर तक पहुंचने की संभावना जताई थी। जो ऑपरेशन मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक 418 मीटर के निर्धारित स्तर से ऊपर हो जाता, जबकि बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है।

इसलिए परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए बांध के 7 गेट खोले जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुए जल निकासी की मात्रा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है ।

8-10 फुट तक बढ़ेगा नर्मदा का वॉटर लेवल

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने का अनुरोध किया है ।

Updated on:
29 Jul 2024, 2:46 PM IST
Published on: