हवाला केस में इनने दर्ज करवाई थी पहली FIR, अब दहशत में काट रहे रातें

हवाला मामले में पहली एफआईआर दर्ज करवाने वाले रजनीश तिवारी ने कहा, दहशत में कट रही रात, सता रही परिवार की चिंता
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 12:06 AM IST
rajnees tiwari
rajnees tiwari
कटनी। करोड़ों का हवाला और फर्जी खातों से लेनदेन के जिस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा है। कोतवाली थाने में पहली एफआईआर दर्ज करवाने वाले शख्स को इन दिनों रात में नींद नहीं आ रही है। हम बात कर रहे हैं फर्जी फर्म एसके मिनरल्स के कथित डायरेक्टर रजनीश तिवारी की। सालों साल तक रजनीश के बिना जानकारी के चल रहे फर्म का पता उसे 30 मार्च 2016 को चला।


शिकायत पर एसपी गौरव तिवारी ने 12 जुलाई को पहली एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच आगे बढ़ती गई और नई कडिय़ां जुड़ती रही। 5 जनवरी को संदीप बर्मन की गिरफ्तारी और 6 जनवरी सतीश सरावगी के अकाउंटेंट रहे संजय तिवारी के बयान दर्ज होने के बीच पत्नी पुष्पा तिवारी के मीडिया को दिए बयान के बाद से प्रदेश में जैसे भूचाल आ गया है।


तो परिवार का क्या होगा

एसपी के तबादले और कटनी की सड़कों पर हजारों की संख्या में जनता के सड़क पर उतरने के बाद मामले से प्रभावित होने वाले लोग डेमेज कंट्रोल के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच रजनीश तिवारी ने पत्रिका को बताया कि उसे रातों में नींद नहीं आती है। दो बेटे और एक बेटी को देखकर ही मन भर आता है। रजनीश ने बताया कि इस मामले में अब बड़े-बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। ऐसे में चिंता सता रही है कि उसे कुछ हो गया तो पूरे परिवार का क्या होगा।
Published on: