जबलपुर

MP TOURISM को मिली मदन महल पहाड़ी, बनेगा रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक

MP TOURISM NEWS: वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य पराक्रम को जीवंत करती उनकी 52 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा जबलपुर की मदन महल पहाड़ी पर विराजेगी।

2 min read
Jul 05, 2024
Madan Mahal

MP TOURISM NEWS: वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य पराक्रम को जीवंत करती उनकी 52 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा जबलपुर की मदन महल पहाड़ी पर विराजेगी। पुरवा क्षेत्र में 21 एकड़ में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनेगा। स्मारक के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विकास निगम को जमीन आवंटित कर दी है। स्मारक निर्माण के लिए एजेंसी नियुक्त करने टेंडर प्रक्रिया जारी है। इससे पुरवा, गढ़ा, मदनमहल क्षेत्र पर्यटन का बड़ा केन्द्र बनेंगे। ऐसे में इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

लाइट एंड साउंड शो में शौर्य-पराक्रम देखेगी दुनिया

स्मारक में रानी दुर्गावती व गोंड साम्राज्य के शौर्य, कला व संस्कृति को दिखाया जाएगा। रानी के शौर्य के प्रदर्शन के लिए लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही एंट्रेस प्लाजा, सोविनियर शॉप, सूचना केन्द्र विकसित किए जाएंगे। सार्वजनिक सुविधाओं का भी विकास होगा। रानी के अदय शौर्य, और पराक्रम की अमर गाथा से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए संरक्षित करेगा। स्मारक गोंड समुदाय सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा।

जनजातीय ग्राम समूह और फूड स्ट्रीट भी खास

स्मारक परिसर में जनजातीय ग्राम समूह क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। यहां की कृतियों को ग्रामीण शैलियों में विकसित किया जाएगा और इनमें गोंडवाना क्षेत्र की जनजातीय कला, शिल्प और सांस्कृतिक जीवन के दर्शन हो सकेंगे। जनजातीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी। जिसका निर्माण फूड स्टॉल और ग्रामीण दुकानों को प्रदर्शित करने के लिए कई शैलियों में किया जाएगा।

मदनमहल पहाड़ी में रानी दुर्गावती स्मारक के निर्माण के लिए एजेंसी नियुक्त करने टेंडर की प्रक्रिया जारी है। स्मारक में रानी की विशाल प्रतिमा की, लाइट एंड साउंड शो, जन जातीय ग्रामीण समूह की तर्ज पर पूरा विकास व पार्क का विकास शामिल है।
- इलैयाराजा टी, एमडी मप्र.पर्यटन विकास निगम

Updated on:
27 Jul 2024 12:29 pm
Published on:
05 Jul 2024 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर