जबलपुर

आरबीआई ने 10 रुपए के सिक्कों के लिए जारी किया ये आदेश, यहां पढ़ें पूरी खबर

बैंकों ने 10 रुपए के सिक्के के लिए दिया ये आदेश...

3 min read
Feb 05, 2018
RBI

जबलपुर। बाजार में 10 रुपए के सिक्कों को लेकर लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है। कभी बाजार में नकली सिक्कों को लेकर असमंजस बन रहा है तो कभी उसकी अलग-अलग डिजाइन को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। कुछ व्यापारी सिक्कों को लेने से ही इनकार कर रहे थे। 10 रुपए के नए सिक्कों को लेकर इस प्रकार की भ्रांतियों की भारतीय रिजर्व बैंक को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इससे परेशान आरबीआई अब अलग-अलग डिजाइन के 10 रुपए मूल्य के सिक्कों को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) सक्रिय हो गया है। इस सम्बंध में आरबीआई द्वारा लोगों के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सचेत किया जा रहा है।

जारी किया गया टोल फ्री नंबर

सिक्कों की डिजाइन को लेकर रिज़र्व बैंक पहले ही कह चुका है कि देश की टकसालों द्वारा ढाले गए सिक्कों को प्रचलन में लाया जाता है। इनमें विशेषताएं आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न विषयों को दर्शाती हैं लेकिन सिक्कों की इन्हीं अलग-अलग डिजाइन के चलते कई लोग भ्रमित हो गए थे। अब ऐसे लोगों का भ्रम दूर करने के लिए आरबीआई ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। उपभोक्ता टोल फ्री नम्बर 14440 पर मिस्डकॉल कर इस बारे में सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस से कर सकते हैं शिकायत

बाजार में कुछ समय पहले भी कम मूल्य के सिक्कों के चलन को लेकर भ्रम फैला था। अभी भी कुछ व्यापारी या आम लोग इन्हें लेने में आनाकानी कर रहे हैं, जो गैर कानूनी है। भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर प्रभाष कुमार ने बताया कि चलन के सिक्के लेने में कोई इनकार करता है तो उसकी शिकायत पुलिस थाना में की जा सकती है। इसके अलावा आरबीआई से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

अब तक 14 प्रकार के सिक्के जारी

29 जून 2017- श्रीमद् राजचंद्र की 150वीं जयंती।

26 अप्रैल 2017- राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125वें वार्षिकोत्सव पर।

22 जून 2016- भारतीय रिजर्व बैंक स्वामी चिन्मयानंद की जन्मशताब्दी।

28 जनवरी 2016- डॉ. अम्बेडकर की 125वीं जयंती।

30 जुलाई 2015- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

16 अप्रैल 2015- महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से वापसी का शताब्दी स्मरणोत्सव।

17 जुलाई 2014- कॉइर बोर्ड की हीरक जयंती।

29 अगस्त 2013- श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रजत जयंती।

14 जून 2012- भारत की संसद के 60 वर्ष के स्मरणोत्सव पर।

22 जुलाई 2011- सिक्कों की एक नई श्रृंखला।

01 अप्रैल 2010- आरबीआई के 75 वर्ष पूरे होने पर।

11 फरवरी 2010- होमी भाभा जन्म शताब्दी वर्ष पर द्विधात्विक सिक्के।

26 मार्च 2009- विविधता में एकता विषय-वस्तु के साथ द्विधात्विक सिक्के ।

26 मार्च 2009- संयोजन और सूचना प्रौद्योगिकी विषय-वस्तु के साथ द्विधात्विक सिक्के।

Published on:
05 Feb 2018 06:23 pm
Also Read
View All