जबलपुर

अफसर हैं आप तो क्या कुछ भी करेंगे?

जबलपुर में गुस्सा फूटा तब बैकफुट पर आने को मजबूर हुआ निगम प्रशासन, मार्निंग वॉक पर टैक्स हटाया  

less than 1 minute read
Jan 01, 2021
jabalpur garden

जबलपुर। विभिन्न उद्यानों में मार्निंग वॉक पर भी टैक्स लगाने वाले जबलुपर नगर निगम के जिम्मेदारों को लोगों के गुस्से के आगे बैकफुट पर आना पड़ा। आम लोगों के साथ पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूटने पर भंवरताल, शैलपर्ण, गुलौआताल व डुमना नेचर पार्क में सुबह छह से 10 बजे के बीच सैर को फिर से नि:शुल्क किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने चारों उद्यानों में रोजाना सुबह टहलने आने वालों पर भी 10 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क निर्धारित कर दिया था। निगम के इस टैक्स का मुद्दा 'पत्रिकाÓ ने प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के बाद राजनीतिक दलों ने भी निगम के फै सले का विरोध किया। पक्ष-विपक्ष के विरोध के बाद आखिरकार गुरुवार को निगम प्रशासन को अपना फै सला बदलना पड़ा।

भंवरताल उद्यान में प्रवेश शुल्क को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल, जय सचदेवा, अमित अग्रवाल, प्रणीत वर्मा, प्रदीप रजक, आशीष पासी, पवन रजक, ऋ षि पांडे मौके पर पहुंचे। लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाया। इसके बाद दोपहर एक बजे सम्भागायुक्त व निगम के प्रशासक बी. चंद्रशेखर से मिले और उद्यानों में सुबह की सैर पर टैक्स लगाने का विरोध जताया।

उद्यानों में सुबह की सैर पर शुल्क लगाए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार सिंह से पूछा कि किसके आदेश पर सुबह के वक्त उद्यानों में शुल्क लेने का फै सला लिया गया। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, सतीश उपाध्याय, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, मुकेश राठौर, झल्लेलाल जैन, रामदास यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, पूर्व पार्षद ताहिर अली, अभिषेक यादव, पंकज पांडे, अमरीश मिश्रा, कमलेश यादव, खुर्शीद अंसारी, मनीषा अवस्थी, मामूर गुड्डू, नेमसिंह, शिव कुमार चौबे, चमन पासी मौजूद थे।

Published on:
01 Jan 2021 09:02 pm
Also Read
View All