जबलपुर

वॉट्सएप से पास कर ली रेलवे भर्ती परीक्षा,अब फंसा ये पेंच!

वॉट्सएप से पास कर ली रेलवे भर्ती परीक्षा,अब फंसा ये पेंच!  
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 10:48 AM IST
pnr status
RRB EXAM 2018 PASSED

जबलपुर। मैसेजिंग सर्विस में लोकप्रिय वॉट्सएप पर लोग पूरा पूरा दिन गुजार देते हैं। लेकिन कुछ लोग इससे कमाई व नौकरी तक पा रहे हैं। फिर चाहे वह अवैध तरीके से ही क्यों न हो। मामला जबलपुर में रेलवे भर्ती की परीक्षा से जुड़ा है। जहां अपराधियों ने वॉट्सएप से पूरा पेपर हल करवाकर उत्तर परीक्षार्थी को भेज दिए। पुलिस भी इस तरह के खुलासे से भौंचक्क रह गई है। जांच में बिहार के एक युवक का नाम सामने आया है।

news facts- नकल पकडऩे का मामला
जाकिर को वॉट्सएप पर बिहार से चिंटू ने भेजे थे जवाब
पकड़े गए संदिग्ध छात्र से पूछताछ में खुलासा

रेलवे की भर्ती परीक्षा के दौरान नकल के पुर्जो के साथ पकड़े गए जाकिर हुसैन को लिखित परीक्षा के जवाब वाट्सअप पर बिहार निवासी चिंटू नामक युवक ने भेजे थे। यह जानकारी माढ़ोताल पुलिस की जांच में सामने आयी है। नोखा जिला निवासी रोहाश बिहार निवासी जाकिर हुसैन (19) को मंगलवार को ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज में रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया था।

जांच के दौरान कम्प्यूटर पर परीक्षा दे रहे परिक्षार्थी जाकिर हुसैन के पास से नकल की पांच पर्चिया बरामद की गई थी। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित परीक्षार्थी से पूछताछ की तो उसने बिहार के चिंटू नामक युवक द्वारा उसे वाट्स पर परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भेजे जाने की बात कही गई। इन जवाब की पर्चिया बनाकर वह परीक्षा हॉल में अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पेपर लीक होने के साथ ही रेलवे भर्ती प्रक्रिया में दलालों का रैकट होने की आशंका के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने चिंटू की गिरफ्तारी के लिए कवायद भी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस का एक दल बिहार भेजा जा रहा है। माढ़ोताल थाना प्रभारी अखिलेश गौर के अनुसार परीक्षा का प्रश्न पत्र और आनसरसीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे को पत्र भेजा गया है।

Published on: