जबलपुर

tragedy ; शादी से पहले घर से भागी बहन, शर्मिंदा भाई ने दी जान

विवाद के बाद लोग तमाशबीन बने रहे, युवक मां की साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया
2 min read
Nov 20, 2017
Sister go with lover Embarrassed brother committed suicide,Sister with Lover,Sister Found with her lover Brother Committed to Suicide,Suicide Case in Jabalpur ,Brother Suicide ,Sister Go with Boyfriend Brother Committed to Suicide ,Jabalpur Police,MP Police ,Latest News for Suicide,Suicide Case Investigation ,Suicide News in Hindi ,Latest News in MP ,Sister with Boyfriend ,Young Boy Suicide,Young Man Suicide ,Young Girl with her Lover Before Marriage ,Before Sister Marriage brother Atampt to suicide ,Atampt to suicide,Sister Marriage,Jabalpur Police sp,Suicide,crime,
Sister go with lover Embarrassed brother committed suicide

जबलपुर। जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी। वहां मातम पसरा हुआ था। शादी से ठीक पहले घर की बेटी दहलीज लांघकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस सदमे से परिवार के लोग संभलने की कोशिश ही कर रहे थे कि बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बहन के यूं घर की दहलीज लांघने से शर्मिंदा भाई फंदे पर झूल गया। घटना का एक और दुखद और शर्मसार करने वाला पहलू ये रहा कि युवक को पूरे मोहल्ले वालों ने कमरे में खुद को बंद करते और आत्महत्या करने की बात कहते हुए सुना, लेकिन कोई समझाने और मदद के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस भी रात में पहुंची तो लाश को उसी हालत में छोड़ कर चली गई।
कमरे में गया और फंदे में झूल गया
गोरखपुर पुलिस के अनुसार रामपुर छापर निवासी एक परिवार की युवती का विवाह होना था। लेकिन युवती विवाह से पहले घर छोड़कर चली गई। इससे परिजन आहत थे। बहन के शादी से पहले घर से भागने से उसका भाई 26 वर्षीय नितिन शर्मिंदा था। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सदमे में नितिन फंदे पर झूल गया। उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
पड़ोसी के साथ हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार मृतक की बहन उसके पड़ोस में रहने रोहित नाम के एक युवक के साथ भागी है। घटना के बाद रोहित का भाई राजेश सोनी नितिन के घर आया। उसके कुछ परिजन भी साथ थे। इस दौरान राजेश और नितिन के बीच जमकर कहा-सुनी हुई। विवाद के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा।
घर में अकेला था
पुलिस के अनुसार घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। पड़ोसी से विवाद के बाद उसकी मां और एक बहन घर से बाहर थी। विवाद से युवक काफी व्यथित था। अपना जीवन समाप्त कर देने की बात कहकर वह सूने घर के अंदर चला गया। अंदर से दरवाजा किया और फांसी लगा लिया।
दरवाजा तोड़कर गए अंदर
पुलिस के अनुसार किसी ने नितिन की चचेरी बहन को किसी ने सूचना दी कि नितिन आत्महत्या करने की बात कहकर घर का दरवाजा बंद कर लिया है। सूचना पाकर मृतक का चचेरा भाई रामनगर, अधारताल निवासी विनोद ठाकरे रामपुर छापर क्षेत्र में स्थित नितिन के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आयी तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया। अंदर जाकर देखा तो उसके चचेरे भाई की फांसी लगाने के कारण मृत्यु हो गई थी।
पुलिस का बेदर्द रवैया
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के वक्त ही देर रात को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही घर का दरवाजा तोड़ा गया। युवक फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। करीब 12 घंटे बाद पुलिस दोबारा सोमवार की दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। उसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान युवक की लाश पड़ी रही।

Published on:
20 Nov 2017 10:10 pm