जबलपुर

रिश्ते की बहन से दो भाइयों ने बनाए अवैध संबंध, गर्भवती कर भागे…फिर हुआ ये

रिश्ते की बहन से दो भाइयों ने बनाए अवैध संबंध, गर्भवती कर भागे...फिर हुआ ये  

less than 1 minute read
Mar 04, 2021
 A woman pregnant with air
A woman pregnant with air

जबलपुर। पड़ोस के एक जिले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसका एक रिश्तेदार भाई लगभग डेढ़ वर्ष पहले अपने साथ जबलपुर स्थित अपने घर ले आया। यहां आरोपी युवक और उसके बड़े भाई ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी गर्भवती हुई, तो एक आरोपी घर से भाग निकला। पिछले दिनों जब किशोरी अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला दर्ज हुआ।

तीन आरोपी गिरफ्तार
किशोरी से बलात्कार, दो आरोपियों समेत उनके माता-पिता पर भी एफआइआर दर्ज

एक आरोपी पुणे भागा- कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने बुधवार को बताया कि आरोपी दोनों भाइयों ने किशोरी से बलात्कार किया। किशोरी गर्भवती हो गई, तो उसने यह बात दोनों आरोपियों के माता-पिता को बताई। उन्होंने किशोरी को यह बात किसी से नहीं बताने को कहा। इसके बाद एक आरोपी घर छोडकऱ पुणे भाग गया। लगभग एक माह पहले किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया।

डेढ़ साल बाद किशोरी अपने खुद के घर पहुंची। जहां उसने अपने माता-पिता को पूरी व्यथा बताई। जिसके बाद वे संबंधित थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों और उनके माता-पिता पर बलात्कार समेत पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना स्थल कुंडम थाना क्षेत्र होने के कारण केस डायरी कुंडम थाने भेजी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इधर, झांसा देकर दुराचार
शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से दुराचार करने वाले आरोपी राहुल मरकाम पर देहात के एक थाना की पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Published on:
04 Mar 2021 02:55 pm