Jabalpur News : कांचघर चौक पर आयोजित दशहरा चल समारोह के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद भिड़ंत हो गई, जिसमें देखते ही देखते फायरिंग तक हो गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दशहरा के दिन निकाले गए चल समारोह की खुशियों के बीच लोगों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब अचानक हजारों लोगों की भीड़ के बीच से दनादन गोलियां चलने की आवाजें गूंजने लगीं। शहर के घमापुर थाना इलाके के कांचघर चौक पर आयोजित दशहरा चल समारोह के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद भिड़ंत हो गई, जिसमें देखते ही देखते फायरिंग तक हो गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 से 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और हालात नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि, पहले तो दोनों पक्षों के बीच शुरु हुए विवाद में झड़प शुरु हुई, फिर एक दूसरे पर कुर्सियां फैकी गई और फिर एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाजें गूंजने लगीं, जिससे चल समारोह में मौजूद भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते कई लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, शहर के कांचघर चौक पर दशहरा समारोह का चल समारोह चरम पर था। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वागत मंच आस-पास लगा लिए थे। यहां दोनों ही पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाषण दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर भी मंचों पर मौजूद थे। मंच संचालन के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत में तब्दील हो गई। इसी दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग से समारोह में अफसरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, 'दोनों दलों के बीच जारी भिड़ंत के दौरान कई राउंड फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं। लोग इधर-उधर भागने लगे। बच्चों और महिलाओं दहशत देखी गई। चारों ओर से चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। भगदड़ के दौरान कई लोग गिर भी गए। इनमें से अधिकतर को चोटें तक आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के 10-12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर लिया है तो वहीं अब इलाके में लगे सीसीटीवी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। ताकि, दोषियों पर कारर्वाई की जा सके।