जबलपुर

पहले ब्लैक लिस्ट, अचानक गोदामों को दे दी राहत

जबलपुर जिले के 16 गोदामों को लिस्ट से किया बाहर
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2024, 6:29 PM IST
wheat
wheat

जबलपुर। जिन गोदामों को वेयरहाउसिंग कारपोरेशन ने ब्लैक लिस्ट किया था, उनमें 16 को राहत प्रदान कर दी गई है। मुख्यालय से आदेश के बाद इन्हें अनब्लाॅक कर दिया। जबकि, इन गोदामों की कार्यप्रणाली पर एफसीआई ने सवाल उठाए थे। आरोप लगाया गया कि संचालकों की तरफ से जानबूझकर अनाज खराब किया गया। केंद्रीय पूल के लिए उठाव के समय गोदामों तक पहुंचने नहीं दिया जाता है।

जबलपुर जिले के 16 गोदामों को लिस्ट से किया बाहर

इस मामले में 39 गोदामों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। अब अचानक भोपाल से आए आदेश के बाद इन्हें काली सूची से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इनमें ज्यादातर गोदाम ऊंची पहुंच रखने वालों के हैं। उन्होंने दबाव बनाया तो पुरानी कार्रवाई धरी रह गई। जबलपुर के इन गोदामों में उपार्जन केंद्र खोलने और भंडारण करने पर रोक लगाई गई थी। वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन ने अपनी तरफ से जांच कराई गई थी तो उसमें गड़बड़ी पाई थी।

जिन गोदामों केा राहत दे दी गई उनमें एमएम लॉजिस्टिक्स कटंगी रोड, सरिता वेयर स्टोरेज ग्राम पिपरिया सहसन, मां शारदा वेयर हाउस कांकरेहटा रोड पाटन, भाग्यवती वेयरहाउस सिवनी टोला, एमएस वेयरहाउस ग्राम सेमरा शहपुरा, श्री सांवरिया जी एग्रो शहपुरा, गणपति वेयरहाउस बेलखाडू पाटन, तापेश्वरी वेयर हाउस कटंगी रोड पाटन, रुद्रांश वेयर हाउस मुर्रई कटंगी रोड पाटन, कृषिका वेयर हाउस बरेला, गोविंद सुधा वेयर हाउस सुकरी बरगी, किसान वेयर हाउस बरगी, ठाकुर वेयर हाउस मनेरी रोड बरेला, विवेक अवस्थी वेयर हाउस कालादेही और स्पर्श वेयर हाउस जुझारी सिहोरा और शिवहरे वेयर हाउस चौरई बरगी शामिल हैं।

Published on: