जबलपुर

किशोरी, महिला और युवक ने की आत्महत्या

-गोरखपुर, पनागर और शहपुरा थाना क्षेत्र की घटना

2 min read
Aug 04, 2020
suicide_1544245704.jpg
suicide

जबलपुर। जिले के गोरखपुर, पनागर और शहपुरा थानांतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी, 32 वर्षीय महिला और युवक ने रविवार की रात आत्महत्या कर लिया। किशोरी व युवक ने जहां जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। वहीं महिला ने फंदे से लटकर कर जान दी। तीनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
गोरखपुर पुलिस के अनुसार आजाद चौक निवासी नेहा सेन (17) ने रविवार रात 10.30 बजे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत भी पीडि़त ने थाने में की है। बताते हैं कि रात भर नेहा घर में ही उलटी करती रही। सुबह बेहोशी की हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एम्बुलेंस से उतर कर भाग गया-
शहपुरा पुलिस के अनुसार सगड़ा महगवां निवासी कदम केसरी ठाकुर (34) ने रविवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर बड़ा भाई रामकेसरी मोहल्ले के सतेंद्र गौड़ की मदद से उसे एम्बुलेंस से शहपुरा अस्पताल ले गया। वहां उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। उसे चिकित्सक ने मेडिकल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में बिठाने के समय वह अचानक उतरकर भाग गया। पीछा कर उसे रेलवे के लाइन के दूसरी ओर पकड़ कर घर ले गए। वहां वह जाकर बैठ गया। रात तीन बजे उसकी हालत फिर खराब हुई और थोड़ी देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने मुताबिक कदम केसरी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की
पनागर थानांतर्गत फूटाताल गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार रंजीत बर्मन ने बताया कि उसकी नाश्ते की दुकान है। रविवार की रात 11.30 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो गया था। रात 12.30 बजे के लगभग निस्तार के लिए उठा तो देखा कि पत्नी पूजा (32) कमरे में सीलिंग के लगे कुंदे में साड़ी का फंदा लगाकर लटकी थी। उसे फंदे से उतारकर पलंग पर लिटाया और पुलिस को खबर दी।

Published on:
04 Aug 2020 12:31 am