बड़ी खबर: सेना की बंदूकें बेचकर इन देशद्रोहियों ने बनाई अकूत दौलत
जबलपुर. सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) से पाट्र्स के रूप में चुराई गईं एके-47 रायफल को मुंहमांगी कीमत पर बेच कर हथियार तस्करों ने अकूत सम्पत्ति बनाई है। सीओडी में सीनियर स्टोर मैनेजर सुरेश ने कमीशन में मिले पैसों से साढ़े चार एकड़ जमीन और रिटायर्ड आर्मरर पुरुषोत्तम ने फ्लैट, प्लॉट व दुकानें खरीदी। मुंगेर पुलिस भी आरोपितों की सम्पत्तियों का ब्यौरा जुटाने में लगी है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मुंगेर में बरदह व मिर्जापुर निवासी हथियार तस्कर इमरान, शमशेर और उसके रिश्तेदार मनजीत उर्फ मांझी ने भी अकूत सम्पत्ति बनाई है।
news facts-
सीओडी से एके-47 रायफल चोरी करने का मामला
तस्करी से बनाई अकूत सम्पत्ति, मैसूर में खरीदा नारियल बागान
शमशेर, इमरान और मांझी ने मुंहमांगी कीमत पर बेचे हथियार
मांझी ने कर्नाटक के मैसूर में नारियल बागान तक खरीदा है। जबलपुर सहित मुंगेर पुलिस उनकी सम्पत्तियों को कोर्ट से जब्त कराने के लिए धारा 105 की कार्रवाई की कवायद में जुटी है। जबलपुर क्राइम ब्रांच के एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि पुरुषोत्तम के नाम से तीन वाहन चारपहिया, दो वाहन दोपहिया, फ्लैट, प्लॉट और रीवा में कृषि भूमि खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं। सभी सम्पत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसकी जब्ती के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुंगेर पुलिस ने भी आरोपितों की सम्पत्तियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। 29 अगस्त को सबसे पहले एके-47 रायफल के साथ मुंगेर पुलिस के हत्थे चढ़े इमरान का मिर्जापुर गांव में 50 लाख का मकान मिला है। वह मुंगेर के मुर्गीयाचक गांव में वह हार्डवेयर दुकान में पार्टनर है। दिलावरपुर में एक करोड़ का मकान खरीदा है। इसके अलावा भी उसने कई जगह जमीन खरीदी है। जमुई में भी उसने रिश्तेदार के साथ करोड़ों की सम्पत्ति खरीदी है। शमशेर के रिश्तेदार एवं मामले में आरोपित मनजीत उर्फ मांझी ने भी गांव के साथ कई स्थानों पर सम्पत्ति बनाई है। कनार्टक के मैसूर में मांझी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर एक एकड़ का नारियल बागान खरीदा है। इसके अलावा उसने भागलपुर में एक मॉल में पैसा लगाया है। झारखंड के झरिया स्थित कोलफील्ड में उसके दर्जन भर हाइवा चल रहे हैं।
शमशेर की रईसी देख पुलिस की फटी रह गईं आंखें
बरदह निवासी शमशेर की रईसी देख पुलिस की भी आंखें फटी रह गईं। उसके घर के अंदर जो सजावट के सामान है, उसकी कीमत ही लाखों में है। उसने दियारा और मुंगेर शहर में जमीन खरीदी है। शमशेर का भाई और एके-47 का मास्टरमाइंड सेना में लांस नायक मोहम्मद फाजिल रहमान उर्फ उर्फ गुलशन ने इतनी अधिक सम्पत्ति बनाई है कि पूरा परिवार यूपी के लखनऊ में शिफ्ट कर गया।
आज मुंगेर रवाना हो सकती है क्राइम ब्रांच
जबलपुर क्राइम ब्रांच और गोरखपुर की संयुक्त टीम एके-47 रायफल की कडिय़ों को जोडऩे बुधवार को मुंगेर रवाना हो सकती है। वहां रिमांड पर लिए गए शमेशर, इमरान, नियाजुल से पूछताछ कर टीम को कई सारी कडिय़ां जोडऩा हैं।