जबलपुर

मप्र में दस्तक देगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मप्र में दस्तक देगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की तारीख  

2 min read
Oct 08, 2018
sardi kab aayegi 2018 me

जबलपुर। पिछले एक पखवाड़े से मौसम में आया बदलाव लोगों के पसीने छुुटा रहा है। दिन होते ही धूप चुभने लगती है। घरों से लेकर कार्यालयों तक कूलर एसी चालू हो जाते हैं। रात को उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। अब लोगों को ठंड का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ठंड अपनी दस्तक दे देगी। फिलहाल ठंडा गर्म मौसम बने रहने की संभावना है।

news facts-

मौसम विभाग का अनुमान
दशहरा के बाद बदलेगी हवा की दिशा, गर्मी से मिलेगी निजात

हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम एक और करवट लेने को तैयार है। फिलहाल लोग दिन के वक्त गर्मी से परेशान हैं, पारा सामान्य से ऊपर बना रह रहा है। जल्द इससे निजात मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शहर से गुजर रही हवाओं की दिशा बदलना शुरू हो गई है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी हवा चली। इसमें उत्तरी हवाओं की गति कुछ दिन बाद बढ़ सकती है। इससे दशहरा के बाद से दिन के वक्त ऊपर चढ़ रहा पारा भी नीचे आने लगेगा। हल्की ठंडक का अहसास होगा।

रात कातापमान कम
मौसम विभाग के अनुसार अभी तक पूर्वी हवा चल रही थीं। यह हवा बेहद धीमी गति से चल रही है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन में तापमान बढ़ रहा है। रात को सामान्य से अपेक्षाकृत कम दर्ज हो रहा है। करीब एक सप्ताह से लगातार दिन और रात के बीच तापमान में अंतर बढ़ रहा है।

आद्र्रता भी कम हुई
मौसम विज्ञान विभाग में सहायक वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना है। आसमान साफ होने के कारण नमी नहीं है। आद्र्रता सुबह के वक्त घटकर 64 और शाम के समय महज 48 प्रतिशत बची है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया है। यह सामान्य से तीन अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। उत्तरी-पश्चिमी हवा दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम सोमवार को भी शुष्क बना रह सकता है।

Updated on:
08 Oct 2018 01:38 pm
Published on:
08 Oct 2018 12:03 pm
Also Read
View All