जबलपुर

मौसम ने मिजाज बदला, जानें आगे कैसा रहेगा!

गरज-चमक के साथ सुबह बारिश, शाम हो सर्द हवा चली

less than 1 minute read
Mar 12, 2021
weather update

जबलपुर. पश्चिम विक्षोभ का असर आने के साथ शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। आसमान काले बादलों से घिरा रहा। काले बादल सुबह से गरजने-बरसने के साथ झूमकर बरसे। इस दौरान 3.4 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। बारिश थमने के बाद भी काले बादलों का मंडराना जारी रहा। धूप कमजोर होने से गर्मी से राहत रही। बारिश के बाद आयी नमी से हवा में शीतलता आ गई। पहाड़ी राज्यों से आयी ठंडी हवा से शाम को मौसम सुहाना हो गया। रात में रुक-रुक कर तेज हवा भी के झौंके आते रहे। लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी के बाद शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। शनिवार को भी काले बादल बने रहने का अनुमान है। सम्भाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के ेसाथ वर्षा या बौछार की सम्भावना है। रविवार से मौसम साफ होने लगेगा।
4.6 डिग्री नीचे आया पारा
बादल और बूंदाबांदी के बाद उत्तर भारत की ओर से आयी शीतल हवा से शुक्रवार को मौसम में ठंडक घुल गई। पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया। सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आयी। यह 30.2 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से तीन डिग्री सी कम बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 66 ओर शाम को 38 प्रतिशत थीं।
आज भी असर दिखाएंगे बादल
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात है। दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र है। इसके प्रभाव से शहर में काले बादल छाए और बूंदाबांदी हुई है।

Published on:
12 Mar 2021 09:10 pm
Also Read
View All