-अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जबलपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली तीन युवतियों के साथ दोस्ती कर तीन विभिन्न युवकों ने शादी का झांसा दिया और बलात्कार किया। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार केंट क्षेत्र निवासी युवक की कुछ समय पहले अधारताल क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी युवती को कभी अपने घर तो कभी होटल में लेे जाकर बलात्कार करता रहा। 28 जुलाई को भी उसने एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद निकाह से मुकर गया। युवती की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं कोतवाली थाने में 24 वर्षीय युवती ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी का युवती के घर आना जाना था। एक मई को उसने युवती के घर पहुंचा। युवती को अकेला पाकर उसने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। इसके बाद वह कई बार बलात्कार करता रहा। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं तीसरी एफआइआर गढ़ा थाने में 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई। दो वर्ष पूर्व 28 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। अब शादी से मुकर गया।