पुलिस को देखते ही इधर-उधर हुए ये युवा, भागे बाइकर्स

बिना नंबर के वाहनों पर ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मौके पर ही लिखवाए नंबर, चालान भी वसूला
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 2:02 PM IST
NUmber Plates
NUmber Plates
जबलपुर। छोटी लाइन फाटक के पास ट्रेफिक पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुुरु की। पुलिस की चैकिंग से हड़कंप मच गया। कई बाइकर्स को अपनी बाइक घुमाकर इधर-उधर भागते देखा गया। कुछ ऐसे युवाओं को पुलिस ने पकड़ भी लिया।
मौके पर लिखवाए नंबर
बिना नंबर की बाइक्स और अन्य वाहन शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ट्रेफिक पुलिस भी नियमित रूप से ऐसे वाहनों की चैकिंग नहीं करती या देखकर भी अनदेखी करती रहती है। ऐसे में वाहन चालक भी निश्चिंत रहते हैं पर बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही ट्रेफिक पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन चैकिंग अभियान शुरु कर दिया। वाहनों को रोका गया और सबसे पहले नंबर्स ही देखे गए। जिन वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पाए गए उन वाहनों में मौके पर ही ये नंबर लिखवाए गए। इतना ही नहीं पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत थी जिन्होंंने अपनी बाइक्स पर नंबर विधिवत नहीं लिखाए थे। नंबर्स, अक्षरों में की गई डिजाइनिंग को हटाकर नियमानुसार सादे-सरल तरीके से नंबर लिखवाने को कहा गया।
वसूला हजारों का चालान
ट्रेफिक पुलिस ने यह कवायद दरअसल सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत की है। अभियान के अंतर्गत वाहन चालकोंं से चालान भी वसूला गया।
----
Published on: