जबलपुर

बड़ी खबर: आधी रात ट्रेन में डकैती , हथियारबंद युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

बड़ी खबर: आधी रात को लुटी ट्रेन, हथियारबंद लुटेरों को यात्रियों को लूटा
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2018, 2:00 PM IST
train robbery in mp
train robbery in mp

जबलपुर। ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर भले ही रेलवे प्रबंधन लाख दावे कर ले, लेकिन चोर लुटेरे उसकी पोल खोल ही देते हैं। वे बेझिझक यात्रियों को बंदूक की नोक पर लूटते हैं, मारपीट करते हैं और चले जाते हैं। रविवार सोमवार की दरमियानी रात को एक सुपर फास्ट ट्रेन के आधा दर्जन डिब्बों में घुसे हथियारबंद लुटेरों ने जमकर लूटपाट की, विरोध करने वाले यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल भी कर दिया। अब रेलवे सुरक्षा बलों ने उचित कार्रवाई की बात कही है। वहीं यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर कोई भी नहीं था। जिससे यह वारदात हुई। घंटों तक लुटेरे लूट करते रहे, लेकिन कोई भी रेलवे का जिम्मेदार नहीं आया।

यह है मामला-

गंगा कावेरी में देर रात लूट, यात्रियों से मारपीट कर लूटे लाखों

चेन्नई से छपरा जाने वाली गंगा कावेरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में रविवार सोमवार की दरमियानी रात डबरा स्टेशन के समीप हथियारबंद अज्ञात लोगों ने लूटपाट की। लूटपाट ट्रेन के s3 से लेकर एस 9 को कोच तक की गई है। लूटपाट में का विरोध करने वाले यात्रियों के साथ बदमाशों ने मारपीट की है।घायलों को इलाहाबाद स्टेशन पर उतारा गया है। जानकारों का कहना है कि इस वारदात में जबलपुर के भी यात्री शामिल है। लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आ सका। वारदात के बाद आरपीएफ और जीआरपी संवेदनशील क्षेत्रों सहित यात्रियों की निशानदेही पर बदमाशों की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक लूटपाट करीब 2000000 रुपए की होने की आशंका व्यक्त की गई है।

पूर्व की घटनाओं से नहीं लिया सबक
रेलवे द्वारा हर बार अपराधियों पर सख्ती और यात्रियों की सुरक्षा के दावे किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद उसने आए दिन होने वाली घटनाओं से सबक नहीं लिया है। पूर्व में घटित लूट की वारदातों में अब तक आधे से ज्यादा मामलों का खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में यात्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से रेलवे प्रबंधन पर सवालिया निशान लग गया है।

Updated on:
3 Sep 2018, 2:00 PM IST
Published on: