जबलपुर

weather news today : दो दिन बाद फिर सर्दी पड़ने के आसार, 6 दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान

weather news today : शहर के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

2 min read
Jan 24, 2025

weather news today : शहर के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को 30 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। पिछले 6 दिन में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

weather news today : सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पारा

गुरुवार को रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। यह 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। इससे रात को ठंड कम रही। दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ा। यह 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री था। इस लिहाज से 6 दिन में 10 डिग्री तापमान बढ़ा है। इसके चलते दिन में ठंड गायब रही। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।

weather news today : बदल सकती है हवा की दिशा

मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे जबलपुर संभाग एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा। दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर