जबलपुर

मौसम का मिजाज: दिन में कड़ी धूप, हवा का रुख बदलते ही न्यूनतम पारा स्थिर

मौसम का मिजाज: दिन में कड़ी धूप, हवा का रुख बदलते ही न्यूनतम पारा स्थिर

less than 1 minute read
Dec 01, 2020
Weather update: सर्द हवा ने बढ़ाई मौसम में गलन, कुछ इस तरह रहा कानपुर के हाल

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर आने के साथ सोमवार को मौसम में मामूली परिवर्तन आया। हवा का रुख बदल गया। सुबह के समय पारे की गिरावट पर रोक लगी। दोपहर में कड़ी धूप खिली। सूरज की किरणों से ठंड में बड़ी राहत दी। सर्द हवा का प्रभाव कम होने से दिन के समय ठंड कम महसूस हुई। दोपहर बाद सर्द के साथ नमी युक्त हवा घुल गई। इससे संध्या ढलते ही सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में आ रहे बदलाव से अभी न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि बनी रह सकती है। विक्षोभ गुजरने के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में मामूली परिवर्तन

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह के समय 69 प्रतिशत और शाम को 54 प्रतिशत थीं। उत्तर-पश्चिमी हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

हवा की दिशा बदली
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का फिर से असर आ रहा है। इसके कारण दिन मेंं धूप कड़ी है। सोमवार को हवा की दिशा बदल गई है। उत्तर-पश्चिमी हवा आ रही है। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्र दाब क्षेत्र सक्रिय है। यह मंगलवार को आकार ले सकता है। इस दोहरे प्रभाव से मौसम और सर्दी में परिवर्तन महसूस हो रहा है। एक-दो दिन अभी न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

Published on:
01 Dec 2020 09:52 am
Also Read
View All