
जबलपुर। हवा के बदले हुए रूख के कारण तीन दिन में पारे में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। शाम होते ही ठंडक का अहसास हो रहा है। अल सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तरी हो गई है। मौसम शुष्क है। पारे में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। सोमवार सुबह 6 से 8 बजे के बीच लोगों ने ठंड के दिनों को महसूस किया। हल्की धुंध भी छाई रही। पारा आम दिनों की अपेक्षा आज कम था। स्कूली बच्चों ने स्वेटर पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दीवाली के बाद मौसम में ठंड बढ़ जाएगी और तापमान जबरदस्त गिरावट हो सकती है। पहले पखवाड़े में सर्दी का मौसम पूरी तरह से आने की उम्मीद है।
अक्टूबर महीने में दिन का तापमान सामान्य से अधिक था जो सोमवार को सामान्य के स्तर पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान तीन दिन पहले से सामान्य से एक डिग्री नीचे है। शहर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 60 एवं शाम की आद्र्रता 41 प्रतिशत रही। उत्तरी हवा की औसत र$फ्तार दो किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक डीएस घाटे के अनुसार उत्तरी हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे होगा तो सर्दी असरदार हो जाएगी।
बच्चों का रखें ख्याल
मौसम के बदलने और ठंड के आने का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ेगा। ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, आइसक्रीम व अन्य बाहरी ठंडी चीजें न खिलाएं। सर्दी जुकाम होने पर घरेलू उपायों से इलाज करें ताकि दवाओं के साइड इफेक्ट से बचा जा सके।