wedding jewellery : चांदी के मोटे पेंडेंट पर बारीक नक्काशी। फीका रंग के बाद भी खूबसूरत डिजाइन। कलरफुल नग और घुंघरुओं की कलाकारी से सजाई गई ज्वेलरी इन दिनों फैशन ट्रेंड में शामिल है
wedding jewellery : चांदी के मोटे पेंडेंट पर बारीक नक्काशी। फीका रंग के बाद भी खूबसूरत डिजाइन। कलरफुल नग और घुंघरुओं की कलाकारी से सजाई गई ज्वेलरी इन दिनों फैशन ट्रेंड में शामिल है। वेडिंग सीजन में गोल्ड के दाम भले बढ़े हैं, लेकिन चांदी की चमक स्टेटमेंट बढ़ाने का काम कर रहीं है। इन दिनों चांदी की ज्वेलरी सिपल के साथ ऑक्सीडाइज पैटर्न में ट्रेंड कर रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के रूप में इसे ब्लैक मेटल कहा जाता था, लेकिन अब डिजाइन और इनोवेशन के चलते चांदी की ज्वेलरी ऑक्सीडाइज पैटर्न में खरीदी की केन्द्र बनी हुई है। ऑक्सीडाइज ज्वेलरी ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न वियर में भी खूब पसंद की जा रही है।
सिटी ज्वेलरी शॉप में चांदी की ज्वेलरी होलो डिजाइन और टर्किश पैटर्न में ज्यादा बनवाई जा रही है। लोग भी अब चांदी के सेट की बजाय चांदी के बनी ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं। खासकर न्यूली ब्राइड्स में गोल्ड की बजाय ऑक्सी ज्वेलरी कैरी करने का फैशन बढ़ रहा है।
●नोज पिन
●पायल
●कंगन
●मांगटीका
●ईयरिंग
●फिंगर रिंग
कलेक्शन ऑक्सीडाइज ज्वेलरी ट्रेंड में है। यह ट्रेडिशनल दिखने के साथ रॉयल लुक देती है। यह ज्वेलरी सिल्वर में मैटल मिलाकर तैयार की जाती है। यह बोल्ड शाइन लुक में होती है, इसलिए ना ही इनमें ज्यादा चमक होती है और ना ही यह पहनने में ज्यादा फीकी लगती है। मूवीज और सीरियल में इन ज्वेलरी का ट्रेंड काफी है।
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी ज्यादातर वेडिंग फंक्शन के दौरान कैरी की जाती है, लेकिन अब इसे ट्रेडिशनल वियर के रूप में पहना जा रहा है। वेडिंग फंक्शन में सूट और साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी रॉयल लुक दे रहीं हैं।