जबलपुर

14 घंटे में आ रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 27-28-29 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

- नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई स्थानों पर बारिश की संभावना- प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी- पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही ठंड से मिल सकती है राहत
less than 1 minute read
Jan 26, 2024
weather_update_news.jpg
Weather Latest Update

मध्यप्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और एक दिन बाद ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में एक्टिव होता दिख रहा है। कश्मीर में आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है और इसके कारण कुछ इलाकों में बारिश की संभावना के साथ ही ठंड से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है और 29 जनवरी के बाद एक बार फिर से प्रदेश में ठंड जोर पकड़ सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट
आने वाले 24 घंटों के लिए भोपाल मौसम विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक कई जिलों में शीतलहर, शीतल दिन और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
शीतल दिन (Cold Day)- खंडवा, खरगोन, मउगंज, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में ।
शीत लहर (Cold Wave)- सिवनी, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिलों में।


इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मध्यम से घना कोहरा - ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ।
हल्के से मध्यम कोहरा - मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में।

शनिवार को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोक्ष
मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में पहुंचने की संभावना है, जिसके असर से जनवरी अंत में ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और शीतलहर से राहत बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख फिर उत्तरी होने लगेगा और सर्द हवाओं से 29 जनवरी से ठंड का असर फिर तेज हो सकता है।

Published on:
26 Jan 2024 06:09 pm