जबलपुर

बीबी से धोखा: पांच लाख रुपए की डिमांड पूरी नहीं की तो वीजा लेकर सिंगापुर भागा पति

शादी का सर्टिफिकेट भी देने से किया इनकार
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2018, 7:47 PM IST
Denied marriage certificate,fraud with wife,dowry ,dowry  case,dowry case,dowry act,Jabalpur,singapore mall,singapore,jabalpur police,crime,
Denied marriage certificate

जबलपुर। परदेश में नौकरी कर रहे एक युवक ने शहर की एक युवती से विवाह किया। सात फेरे लेते वक्त पत्नी का हमेशा साथ देने का वादा किया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद वह सात समंदर पार चला गया। घर में अकेली रह गई नवविवाहिता पर उसके परिजनों ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। उस पर पांच लाख रुपए घर से मांगकर लाने का दबाव बनाया गया। इससे परेशान नवविवाहिता ने पति के पास परदेश जाने की योजना बनाई। लेकिन नवविवाहिता के पैर तले जमीन उस वक्त खिसक गई जब उसे पता चला कि उसका वीजा और मैरिज सर्टिफिकेट नहीं है। बल्कि पांच लाख रुपए मायके से नहीं मांगने से नाराज पति ही उसका वीजा और मैरिज सर्टिफिकेट अपने साथ लेकर सिंगापुर भाग गया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय प्रज्ञा सोलंकी से उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग की। 5 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं हो पाई, तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता को उसके पति के पास सिंगापुर नहीं जाने दिया। उसका वीजा और मैरिज सर्टिफिकेट छिपा दिया। उसे जबलपुर स्थित मायके छोड़ दिया। शनिवार रात महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर की। मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद निवासी युवक से शादी
पुलिस ने बताया कि ३३ वर्षीय प्रज्ञा सोलंकी का विवाह 2015 में फरीदाबाद निवासी सुमित चुग से हुआ था। सुमित सिंगापुर स्थित एक प्रायवेट कंपनी में काम करता है। विवाह के बाद से ही पति समेत सास सुजाता, ससुर कृष्णकुमार और देवर भरत कम दहेज मिलने का ताना देने लगे थे। वे उस पर मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे।

फिर प्रताडऩा का दौर
प्रज्ञा मांग पूरी नहीं कर पाई, तो उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। पति के पास जाने के लिए प्रज्ञा ने वीजा बनवाया, तो ससुराल वालों ने वीजा छीनकर अपने पास रख लिया और मांग पूरी होने पर ही उसे पति के पास भेजने की बात कही। ससुराल वाले शनिवार को उसे मायके छोड़ गए।

Published on: